फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों के संगठन ने अमेरिका से की मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Thu, 21 Feb 2019 03:54 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
मसूद अजहर
विज्ञापन

एक हिंदू-अमेरिकी हिमायती समूह और कश्मीरी पंडितों के एक संगठन ने अमेरिका से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और उसके नेता मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया है। इसके साथ ही उन्होंने ऐसे आतंकवादी संगठनों को भौतिक और राजनयिक कवच प्रदान करने में पाकिस्तान, सऊदी अरब तथा चीन की कथित भूमिका की निंदा किए जाने का भी अनुरोध किया है।

विज्ञापन


यह अनुरोध जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमले के कुछ दिनों बाद किया गया है। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। दोनों समूहों ने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए खास अमेरिकी राजदूत सैम ब्राउनबैक को संयुक्त हस्ताक्षर वाला एक पत्र सौंपा। इसमें ट्रम्प प्रशासन से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों स्तर पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है ताकि आतंकवादी संगठन की निंदा हो सके।

पत्र में कहा गया है कि हम अमेरिकी सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह पाकिस्तान, सऊदी अरब, और चीन द्वारा मसूद अजहर जैसे आतंकवादियों को भौतिक और राजनयिक सुरक्षा प्रदान करने में उनकी भूमिका की सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर निंदा करे। इस पत्र पर इंडो-अमेरिकन कश्मीर फोरम और हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए हैं। इंडो-अमेरिकन कश्मीर फोरम अमेरिका में रहने वाले कश्मीरी पंडितों का प्रतिनिधित्व करता है वहीं हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन हिंदू-अमेरिकी समुदाय के लिए एक गैर-लाभकारी संगठन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें