फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran: शार्ली हेब्दो के कार्टून पर अब ईरान में बवाल, बंद किया फ्रांसीसी शोध संस्थान

Fri, 06 Jan 2023 06:25 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, दुबई

सार

ईरान के विदेश मंत्रालय ने फ्रांसीसी शोध संस्थान बंद करने को कार्टून के जवाब में पहला कदम बताया है। मंत्रालय ने कहा है कि कार्टून के माध्यम से सरकार विरोधी प्रदर्शनों को पत्रिका ने अपना समर्थन जताया था।
विज्ञापन
iran flag - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस की व्यंग्य पत्रिका 'शार्ली हेब्दो' के एक कार्टून ने इस बार ईरान में बवाल मचा दिया है। पत्रिका ने कार्टून में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का मजाक उड़ाया था। इस कार्टून के जवाब में ईरान ने बृहस्पतिवार को दशकों पुराने एक फ्रांसीसी शोध संस्थान को बंद कर दिया।
विज्ञापन


ईरान के विदेश मंत्रालय ने फ्रांसीसी शोध संस्थान बंद करने को कार्टून के जवाब में पहला कदम बताया है। मंत्रालय ने कहा है कि कार्टून के माध्यम से सरकार विरोधी प्रदर्शनों को पत्रिका ने अपना समर्थन जताया था। इससे पहले बुधवार को भी ईरान ने फ्रांस के राजनयिक को तलब कर अपना विरोध दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें