सुनक से बोरिस जॉनसन के खिलाफ चल रही संसदीय जांच पर उनका विचार पूछा कि क्या जॉनसन ने डाउनिंग स्ट्रीट में कोविड नियम तोड़ने वाली पार्टियों को लेकर संसद को गुमराह किया था। सुनक ने जवाब दिया कि यह एक संसदीय प्रक्रिया है, सरकारी प्रक्रिया नहीं है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल ऋषि सुनक ने खुलासा किया है कि पिछले महीने यूके कैबिनट से चांसलर के रूप में इस्तीफा देने के बाद से बोरिस जॉनसन ने उनके किसी भी मैसेज और कॉल का जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
सुनक ने यह खुलासा तब किया जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने हाल के हफ्तों में निवर्तमान प्रधानमंत्री से बात की है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री की दौड़ में पूर्व वित्त सचिव ऋषि सुनक और विदेश सचिव लिज ट्रस आमने-सामने हैं।
'द डेली टेलीग्राफ' की सहयोगी संपादक कैमिला टोमिनी ने सुनक से बोरिस जॉनसन के खिलाफ चल रही संसदीय जांच पर उनका विचार पूछा कि क्या जॉनसन ने डाउनिंग स्ट्रीट में कोविड नियम तोड़ने वाली पार्टियों को लेकर संसद को गुमराह किया था।
विज्ञापन
सुनक ने जवाब दिया कि यह एक संसदीय प्रक्रिया है, सरकारी प्रक्रिया नहीं है और मैं सही निर्णय लेने के लिए समिति (कॉमन प्रिविलेज कमिटी) के सांसदों का पूरा सम्मान करता हूं।
उन्होंने कहा, मैं व्यक्तिगत तौर पर उच्च मानकों में बहुत मजबूती से विश्वास करता हूं। प्रधानमंत्री के रूप में मैं तुरंत जो एक काम करूंगा वह है मंत्री के हितों के लिए एक स्वतंत्र सलाहकार बहाल करना, क्योंकि विश्वास, अखंडता और शालीनता राजनीति के केंद्र में है और मैं सामने से नेतृत्व करूंगा।