संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि आतंकवाद एक वैश्विक चुनौती बना हुआ है और केवल आतंकवाद के लिए एक एकीकृत और शून्य-सहिष्णुता का दृष्टिकोण ही इसे पराजित कर सकता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को प्रोत्साहित, समर्थन और वित्त पोषण करने वालों के खिलाफ मजबूती से कदम उठाने होंगे।