फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र: यूएन प्रतिबंधों के इस्तेमाल को लेकर अमेरिका-रूस में तनातनी, चीन ने बताया अत्यधिक हानिकारक

Wed, 09 Feb 2022 02:09 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।

सार

यूएनएससी में बहस के दौरान रूस ने अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य देशों एवं समूहों द्वारा लागू किए गए ‘एकतरफा प्रतिबंधों’ की निंदा की।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व निकाय के प्रतिबंधों के इस्तेमाल और उनके प्रभाव को लेकर अमेरिका व उसके सहयोगियों तथा रूस व चीन के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में तनातनी हो गई। परिषद के अध्यक्ष रूस की मेजबानी में ‘प्रतिबंध संबंधी सामान्य मामले, उनके मानवीय और अनपेक्षित परिणामों को रोकने’ विषय पर सुरक्षा परिषद की खुली बहस आयोजित की गई।

विज्ञापन

 
बहस के दौरान रूस ने अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य देशों एवं समूहों द्वारा लागू किए गए ‘एकतरफा प्रतिबंधों’ की निंदा की। रूसी उप राजदूत दमित्री पोलियांस्की ने कहा, कई प्रतिबंध व्यवस्थाएं राष्ट्र निर्माण व आर्थिक विकास की योजनाओं में हस्तक्षेप करती हैं।

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा कि प्रतिबंध एक ऐसा कारगर तरीका है, जिसके कारण आतंकियों के लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणालियों के जरिये धन जुटाना मुश्किल हो जाता है। यूएन में चीनी राजदूत झांग जुन ने एकतरफा प्रतिबंधों को ‘अत्यधिक हानिकारक’ बताया। इस पर ग्रीनफील्ड ने कहा, अमेरिका इसे अस्वीकार करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें