फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गुरुवार को कोरोना वायरस महामारी पर होगी चर्चा

Tue, 07 Apr 2020 11:33 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
UNSC (File Photo) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ( यूएनएससी) कोविड-19 महामारी पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को एक सत्र आयोजित करेगी। अब तक यूएनएससी में कोरोना महामारी पर एक बार भी चर्चा नहीं हुई है क्योंकि 31 मार्च तक इसकी अध्यक्षता चीन के पास थी।

विज्ञापन


सुरक्षा परिषद कोरोना वायरस पर पहली बार वार्ता करेगी। इस महामारी ने विश्वभर में 74,000 लोगों की जान ले ली है और 13 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। अप्रैल महीने के लिए परिषद के अध्यक्ष डोमिनिकन गणराज्य ने कहा कि उसने यूएनएससी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मामलों पर कोविड-19 के प्रभाव के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करने का फैसला किया है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस भी गुरुवार को होने वाले इस सत्र में भाग लेंगे। यह देखने वाली बात होगी कि बैठक के बाद कोविड-19 संबंधी हालात पर प्रेस के लिए कोई
विज्ञापन

बयान जारी किया जाएगा या नहीं। इससे पहले डोमिनिकन गणराज्य के विशेष दूत जोस सिंगर ने पिछले सप्ताह जानकारी दी थी कि कोरोना वायरस महामारी पर चर्चा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक अगले हफ्ते या उससे भी पहले हो सकती है।

अप्रैल के महीने के लिए अध्यक्षता डोमिनिकन गणराज्य के पास है। पिछले महीने यह चीन के पास थी। दुनियाभर में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के बावजूद पिछले महीने चीन की अध्यक्षता में सुरक्षा परिषद ने वैश्विक महामारी के बारे में कोई चर्चा नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें