फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले रोकने की अपील: संयुक्त राष्ट्र ने कहा- उत्तर पश्चिमी सीरिया सीमा पर एयर स्ट्राइक चिंताजनक

Wed, 24 Mar 2021 01:04 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बरूत।

सार

  • तुर्की ने सीमावर्ती क्षेत्रों में हमले के बाद सेना को किया अलर्ट
  • संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि सीरिया में हो रहे हमले को रोका जाए।
विज्ञापन
एंटोनियो गुटेरस - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिमी सीरिया में तुर्की सीमा के पास एयर स्ट्राइक को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने कड़ी नाराजगी जताई है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने हमले की निंदा की है। यूएन डिप्टी प्रवक्ता फरहान हक ने सोमवार को कहा कि इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि कई स्थानीय लोग घायल हुए हैं जो बेहद ही निंदनीय घटना है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि सीरिया में हो रहे हमले को तत्त्काल प्रभाव से रोका जाए। इस तरह के हमले से वहां के स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है जो तर्कसंगत नहीं है। अमेरिका ने भी हमले की निंदा करते हुए इस तरह के हमलों को तुरंत रोकने की अपील की है।

रविवार को सीमावर्ती क्षेत्रों में हमला होने के बाद तुर्की ने अपने सैन्यबल को अलर्ट पर रख दिया है। तुर्की के रक्षामंत्री ने रूस से तत्त्काल हमले को रोकने के लिए कहा है।
विज्ञापन


रूस के विमानों से हुआ हमला...
उत्तरी सीरिया में हवाई हमले को लेकर रूस की आलोचना हो रही है। विपक्षी लोगों का कहना है कि रविवार को ये हमला रूस के लड़ाकू विमानों से हुआ। इसके बाद अतारेब में एक अस्पताल पर हमला हुआ जिसमें छह मरीजो के साथ एक दस साल के बच्चे की मौत हो गई।

कई स्वास्थ्यकर्मी भी घायल हो गए। जान बचाने के लिए लोग जहां तहां भागने लगे। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने अस्पताल पर हमले की घटना को भयावह और अमानवीय बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें