फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ चटर्जी चीन में स्थानिक समन्वयक नियुक्त, संयुक्त राष्ट्र महासचिव का करेंगे प्रतिनिधित्व

Wed, 16 Dec 2020 11:38 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
सिद्धार्थ चटर्जी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के वरिष्ठ अधिकारी सिद्धार्थ चटर्जी को चीन में वैश्विक संस्था का स्थानिक समन्वयक नियुक्त किया है। स्थानिक समन्वयक देश स्तर पर विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के प्रतिनिधि होते हैं। वह सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के जरिए कोविड-19 महामारी से बेहतर तरीके से निपटने के लिए देशों की मदद के संबंध में संयुक्त राष्ट्र के दल का प्रतिनिधित्व करते हैं।

विज्ञापन


गुतारेस ने चीन की सरकार की मंजूरी के बाद चटर्जी को वहां का स्थानिक समन्वयक नियुक्त किया है। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को बताया, देश की मंजूरी के बाद नियुक्त की जाती है। वह (चटर्जी) अगले साल जून के मध्य से पद संभालेंगे। उन्होंने कहा, हम अपने दोस्त सिद्धार्थ चटर्जी को बधाई देते हैं। स्थानिक समन्वयकों की नियुक्ति में लैंगिक और क्षेत्रीय समानता बनाए रखने पर हमें गर्व है। 


संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में कहा कि चटर्जी के पास अंतरराष्ट्रीय सहयोग, सतत विकास, मानवीय मदद और शांति-सुरक्षा के क्षेत्र में काम करने का 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और इससे बाहर कार्य के दौरान ये अनुभव हासिल किए।
विज्ञापन


चटर्जी केन्या में संयुक्त राष्ट्र के स्थानिक समन्वयक समेत संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के लिए भी काम कर चुके हैं। वह पश्चिम एशिया और यूरोप के लिए संयुक्त राष्ट्र की परियोजना सेवा (यूएनओपीएस) के लिए क्षेत्रीय निदेशक के तौर पर डेनमार्क में और इराक में संयुक्त राष्ट्र सहायोग मिशन (यूएनएएमआई) में चीफ ऑफ स्टाफ पद भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा भी वह संयुक्त राष्ट्र के लिए विभिन्न देशों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन


चटर्जी ने भारत में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक डिग्री हासिल की और अमेरिका में प्रिंसटन विश्वविद्यालय से लोक नीति में मास्टर डिग्री प्राप्त की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें