संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत ने हमेशा तिब्बत, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, म्यांमार के हमारे भाइयों-बहनों के लिए करुणा और समझ के साथ जवाब दिया है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत शरणार्थियों की मानवीय सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हमने हमेशा तिब्बत, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, म्यांमार के हमारे भाइयों-बहनों के लिए करुणा और समझ के साथ जवाब दिया है।
विज्ञापन
टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, जब पश्चिमी पाकिस्तान ने पूर्वी पाकिस्तान पर नरसंहार किया, तो भारत ने लाखों शरणार्थियों की मेजबानी की और उन्हें नरसंहार से बचाया। बांग्लादेश से शरणार्थी मुद्दे पर भारत की मानवीय प्रतिक्रिया समकालीन इतिहास में सबसे शुद्ध और सहानुभूतिपूर्ण थी।