फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन शांतिरक्षकों की मौत

Mon, 11 Feb 2019 06:45 PM IST
अजय सिंह एएफपी,जूबा
विज्ञापन
- फोटो : youtube
विज्ञापन

जूबा 11 फरवरी  इथियोपिया का सैन्य हेलीकॉप्टर सूडान और दक्षिण सूडान के बीच विवादित अबयेई क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र परिसर के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। संयुक्त राष्ट्र ने रविवार को बयान में बताया कि हेलीकॉप्टर अबयेई के लिए संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल (यूएनआईएसएफए) के परिसर के भीतर शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में 23 लोग सवार थे।

विज्ञापन


इस हादसे में चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई।  उन्होंने कहा 10 यात्री घायल हुए हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। एमआई-8 हेलीकॉप्टर इथियोपियाई बलों को सूडान में कादुगली से अबयेई लेकर जा रहा था। यूएनआईएसएफए के कार्यवाहक अभियान प्रमुख एवं बल कमांडर मेजर जनरल गेब्रे अधाना वोल्देज्गु ने कहा हम मामले की जांच कर रहे हैं। 

बल ने एक अलग बयान में बताया कि इथियोपियाई शांतिरक्षकों के शवों को शनिवार को राजधानी अदीस अबाबा भेजा गया। शांतिरक्षकों को श्रद्धांजलि देने के लिए अदीस अबाबा में आयोजित एक कार्यक्रम में यूएनआईएसएफए बल के सैकड़ों कर्मी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें