फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध लगाने के अमेरिकी प्रयासों के बीच आईएईए प्रमुख ईरान पहुंचे

Tue, 25 Aug 2020 05:38 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
विज्ञापन
us-iran
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल ग्रोसी सोमवार को ईरान पहुंचे। वह यहां पर ईरान द्वारा एकत्रित किए गए अघोषित परमाणु सामग्री या इस्तेमाल करने के स्थानों तक संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी को निरीक्षण की अनुमति देने पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


यह दौरा अमेरिका द्वारा वर्ष 2015 में हुए परमाणु समझौते के उल्लंघन करने का आरोप लगा संयुक्त राष्ट्र से ईरान पर प्रतिबंध लगाने के प्रयासों के बीच हो रहा है, जबकि करीब दो साल पहले अमेरिका इस समझौते से अलग हो चुका है। हालांकि, इस समझौते पर दस्तखत करने वाले रूस, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने अमेरिकी कदम को गैरकानूनी करार दिया है।
विज्ञापन


ग्रोसी मंगलवार और बुधवार को ईरानी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। आईएईए ईरान के दो परमाणु केंद्रों का निरीक्षण करना चाहती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें