फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Queen Elizabeth Death: 1952 में ब्रिटेन की महारानी बनी थीं एलिजाबेथ द्वितीय, आज ही बिगड़ी थी तबीयत

Thu, 08 Sep 2022 11:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तबीयत आज बिगड़ गई थी। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में निधन हो गया। बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोपहर बाल्मोरल में रानी एलिजाबेथ का निधन हुआ।

विज्ञापन


पिछले साल अक्तूबर से स्वास्थ्य समस्याओं जूझ रहीं
गौरतलब है कि अपने आखिरी वक्त में महारानी एलिजाबेथ कहीं आने-जाने में असमर्थ थीं। इसलिए वे अपनी मुलाकातें लंदन के बकिंघम पैलेस की बजाय स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में कर रही थीं। महारानी एलिजाबेथ पिछले साल अक्तूबर से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं।

ब्रिटेन की गद्दी संभावने वाली सबसे उम्रदराज शासक 
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय महज 25 साल की थीं, जब ब्रिटेन की गद्दी पर उनकी ताजपोशी हुई थी। तब से लेकर अब तक करीब सात दशक से वे इस गद्दी पर काबिज थीं। वह 96 वर्ष की थीं और ब्रिटेन की सत्ता संभालने वाली सबसे उम्रदराज महिला थीं। इसके अलावा दुनिया के भी सबसे बुजुर्ग शासकों में महारानी एलिजाबेथ का नाम आता था। 
विज्ञापन


1952 में ब्रिटेन की महारानी बनी थीं
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के शासन के 70 साल पूरे हो गए थे। वह 1952 में ब्रिटेन की महारानी बनी थीं। इस खास मौके पर देश भर में चार दिवसीय प्लैटिनम जुबली समारोह का आयोजन किया गया था। हालांकि, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया था। वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही दिखती थीं।

पूरे दिन लोग रहे चिंतित
इससे पहले महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तबीयत आज बिगड़ गई थी। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस को मंगलवार को ही औपचारिक रूप से ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। ट्रस महारानी से मिलने के लिए स्कॉटलैंड के एबर्डीनशायर पहुंची थी। यहां के बाल्मोरल कैसल में महारानी का आवास था।

प्रिंस चार्ल्स समेत अन्य परिवार के सदस्य महारानी के साथ थे
बताया जा रहा है कि प्रिंस चार्ल्स समेत अन्य परिवार के सदस्य महारानी के अंतिम समय में उनके साथ थे। महारानी की बेटी, राजकुमारी ऐनी पहले से ही स्कॉटिश महल में उनके साथ थे। उनके अन्य बच्चे प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड भी पहुंच गए थे।

सरकार से लेकर विपक्ष तक चिंतित था
पीएम ट्रस ने कहा था कि बकिंघम पैलेस की इस खबर से पूरा देश चिंतित है। इस समय मेरी और पूरे देश की शुभकामनाएं महारानी और उनके परिवार के साथ हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इस बीच, हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष सर लिंडसे हॉयल ने संसद में ऊर्जा विधेयकों पर जारी चर्चा को रोक दी थी। इस दौरान सांसदों को महारानी के स्वास्थ्य के बारे में बताया गया। विपक्षी दल लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारर ने ट्वीट किया था कि देश के अन्य लोगों के साथ मैं बकिंघम पैलेस की खबर से बहुत चिंतित हूं। मेरी दुआएं इस समय महारानी और उनके परिवार के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें