टाटा स्टील की यूके यूनिट वेल्स में पोर्ट टैलबोट प्लांट के कर्मचारियों ने सोमवार को 8 जुलाई से होने वाली हड़ताल वापस ले ली है। कर्मचारियों के इस फैसला का टाटा कंपनी ने स्वागत किया है। कर्मचारियों के संगठन ने कहा था कि वो 8 जुलाई से हड़ताल शुरू करेंगे। जिसके कारण टाटा स्टील की यूके यूनिट की मतदान प्रक्रिया के लिए दिक्कत हो गई थी।
वहीं कंपनी ने हड़ताल वापस लेने के कर्मचारियों के फैसले का स्वागत किया है और जल्द ही ब्लास्ट फर्नेस को बंद करने की योजना को स्थगित कर दिया है।
'टाटा स्टील के प्रवक्ता ने कहा- कर्मचारियों ने लिखित में दी जानकारी
टाटा स्टील के प्रवक्ता ने कहा, ‘यूनाइट यूनियन ने हमको लिखित रूप से बताया कि वो तत्काल प्रभाव से 8 जुलाई को होने वाली हड़ताल को स्थगित कर रहे हैं।’ प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस हड़ताल को स्थगित करने के फैसले के बाद अब हम आश्वस्त हो गए हैं कि अब हम सुरक्षित रूप से कंपनी में संचालन और गतिविधि कर पाएंगे। इसके साथ ही हम ब्लास्ट फर्नेस 4 पर संचालन बंद करने और पोर्ट टैलबोट को बंद करने की तैयारी को भी रोक देंगे। जिसे इस सप्ताह बंद करने की योजना थी। हम कर्मचारियों के फैसले का स्वागत करते हैं।
कंपनी ने कही थी 2800 लोगों की छटनी की बात
टाटा स्टील ब्रिटेन के साउथ वेल्स में पोर्ट टालबोट संयंत्र में अपनी ब्लास्ट फर्नेस बंद करने की योजना बना रही थी जिससे 2,800 से अधिक नौकरियां जा सकती थी। टाटा ने कहा था कि इससे अगले 18 महीनों में 2500 लोगों की नौकरी जाएगी। जबकि तीन साल में 300 और कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है।
कंपनी ने कहा- नौकरियों की कटौती पर वैधानिक परामर्श लेंगे
टाटा स्टील ने कहा था कि नौकरियों की कटौती पर वैधानिक परामर्श लिया जाएगा, लेकिन इसके लिए किसी समयसीमा की जानकारी नहीं दी गई है। भारतीय कंपनी टाटा स्टील ने कहा था
कार्बन उत्सर्जन में कटौती रोकने के लिए कंपनी ने उठाया था कदम
सितंबर में स्टील की दिग्गज कंपनी ने कहा था कि उसने उत्सर्जन में कटौती और वित्तीय घाटे को रोकने के लिए और सस्ते, हरित स्टील उत्पादन की ओर बढ़ने के लिए 500 मिलियन पाउंड करदाता नकदी हासिल की है।