फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पैसों की कमी के कारण नहीं करा पाया बेटी का इलाज, 15 दिन की मासूम को पिता ने जिंदा ही दफनाया

Mon, 08 Jul 2024 11:02 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पुलिस ने आरोपी पिता की पहचान तैयब के तौर पर की है। आरोपी ने बताया कि वह नवजात को दफनाने से पहले उसे एक बोरे में रखा था। तैयब के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में आर्थिक संकट का दौर बना हुआ है। इस बीच थारूशाह से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, पैसों की कमी के कारण पिता अपनी बेटी का इलाज नहीं करा पा रहा था, जिसके कारण उसने अपनी 15 दिन की बेटी को जिंदा ही दफना दिया। पुलिस ने आरोपी पिता की पहचान तैयब के तौर पर की है। आरोपी पिता ने वित्तीय तंगी का हवाला देते हुए आरोप को स्वीकार किया। 
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि वह नवजात को दफनाने से पहले उसे एक बोरे में रखा था। तैयब के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि अदालत के निर्देश के अनुसार, बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम प्रक्रियाओं के माध्यम से फॉरेंसिक जांच के लिए खोला जाएगा।

एक अन्य घटना में लाहौर के डिफेंस बी इलाके में एक पति और पत्नी ने 13 वर्षीय घरेली नौकरानी के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोपियों ने नौकरानी के कपड़े उतारे और उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता की मां ने आरोपी हसम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस घटना के संबंध में पुलिस ने हसम को हिरासत में लिया। उसकी पत्नी को पकड़ने की कोशिश जारी है। 
विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार, पीड़िता तहरीम के साथ लगातार शारीरिक शोषण किया गया। चोरी के संदेह पर उसके कपड़े उतारे गए और उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी के हाथ और नाक में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कैंट ने आश्वासन दिया कि इस घटना में शामिल सभी जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें