कोरोना वायरस के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इस महीने के अंत में एक अहम बैठक होगी। इस उच्च स्तरीय शिखर बैठक में कोरोना महामारी की समाप्ति के बाद दुनिया के सामने सुरक्षा खतरों पर चर्चा की जाएगी। सितंबर के आखिर में ही संयुक्त राष्ट्र आमसभा की बैठक होगी, जिसमें दुनियाभर के नेता शिरकत करेंगे।
सुरक्षा परिषद की मंगलवार को क्रमिक अध्यक्षता संभालने वाले यूएन में नाइजर के दूत अब्दू अबारी ने कहा, संयुक्त राष्ट्र के सबसे शक्तिशाली निकाय की डिजिटल बैठक 24 सितंबर को होगी।
कोरोना के बाद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बरकरार रखने के संदर्भ में वैश्विक शासन पर होने वाली बैठक संघर्ष, अपराध और महामारियों जैसी पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के साथ ही मौजूदा अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में संतुलन पर रोशनी डालेगी।