फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uganda: यूएन की शांति सेना ने की दो लोगों की हत्या, महासचिव गुटेरेस हुए नाराज, बोले- सख्त कार्रवाई होगी

Mon, 01 Aug 2022 08:06 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, न्यूयॉर्क

सार

 संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने  कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) और यूगाण्डा की सीमा पर रविवार की सुबह संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना के द्वारा दो लोगों की हत्या पर आक्रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफ्रीकी देश युगांडा और कांगो की सीमा पर  संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना के द्वारा रविवार को दो लोगों की हत्या के बाद से बवाल मचा हुआ है। प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद संयुक्त राष्ट्र  के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा शर्मनाक है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने छुट्टी से घर लौटते समय इस घटना को अंजाम दिया। यूएन के उप प्रवक्ता फरहान हक ने एक वक्तव्य जारी करके कहा है महासचिव इस घटना में हताहत हुए लोगों के लिये बहुत दुखी और हताश हैं। एंटोनियो गुटेरेस ने प्रभावित परिवारों, देश के लोगों और कांगो की सरकार के साथ अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

विज्ञापन


गोली चलाने का कारण का अभी पता नहीं:  बिन्तोऊ केईटा
संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि और कांगो में यूएन स्थिरता मिशन (MONUSCO) के  मुखिया बिन्तोऊ केईटा का कहना है कि शांति सैनिकों ने, सीमा चौकी पर किस  परिस्थिति में गोलियां चलाईं, अभी उनके बारे में ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि इस गम्भीर घटना से दुनिया में गलत संदेश गया है। बिन्तोऊ केईटा ने कहा कि हम  इस घटना की घोर निंदा करते हैं और जान गंवाने वाले मृतकों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

घटना के बाद शांति सैनिकों के खिलाफ गुस्सा
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया था और इसमें दिखाया गया था कि संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों ने एक बैरिकेड खोलने  से पहले दो लोगों पर गोलियां चलाईं। वहीं  कांगो की सरकार ने इस घटना की निंदा की और कहा कि उसने मोनुस्को के साथ जांच शुरू कर दी है। सरकार ने एक बयान में कहा, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की कड़ी निंदा करता है जिसमें दो हमवतन मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें