संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि देश में महिला अधिकारी की बुरी स्थिति में सुधार लाने व देश में व्यापक शांति बहाल करने के सार्थक उपाय किए जाना चाहिए। यह आह्वान तब आया है जब दुनिया भर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए आज अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है।
काबुल स्थित संयुक्त राष्ट्र मिशन ने तालिबान सरकार से अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा खत्म करने को कहा है। यूएन ने इसके लिए तत्काल कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि देश में महिला अधिकारी की बुरी स्थिति में सुधार लाने व देश में व्यापक शांति बहाल करने के सार्थक उपाय किए जाना चाहिए। यह आह्वान तब आया है जब दुनिया भर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए आज अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है। आज ही लैंगिक हिंसा के खिलाफ विश्व भर में 16 दिनी अभियान भी शुरू किए गए हैं। भारत में एक 'नई चेतना अभियान' के नाम से महीने भर चलने वाला मिशन शुरू होगा।
अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ सर्वाधिक हिंसा
अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की दर विश्व में सबसे अधिक है। 2021 की गर्मियों के बाद से अफगानिस्तान में महिलाओं के कई मौलिक अधिकार प्रतिबंधित या रद्द कर दिए गए हैं। इन्हें बहाल करने की मांग लगातार उठ रही है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में यूएन महासचिव की विशेष दूत रोजा ओटुनबायेवा ने कहा कि अफगान महिलाओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने की जरूरत है। उनके लिए अच्छा वातावरण बनाने के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है, ताकि उन्हें सभी प्रकार की हिंसा से मुक्त किया जा सके। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) की प्रमुख ओटुनबायेवा ने कहा कि अफगानिस्तान में स्थिरता, समृद्धि और स्थायी शांति के लिए महिला अधिकारों की रक्षा अहम है।