फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine War: कब्जे वाले इलाकों को वापस लेने के लिए यूक्रेनी बलों ने तेज किए हमले, रूसी सैनिकों से भरे अस्पताल

Wed, 05 Oct 2022 11:06 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

बुधवार को रूसी कब्जे वाले खेरसान इलाके को फिर से वापस लेने के लिए यूक्रेनी बलों ने तेज हमले किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेरसान का सैन्य अस्पताल घायल रूसी सैनिकों से भर गया है और वहां पर दवाओं की कमी हो रही है।
विज्ञापन
Russia Ukraine War - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को आठ महीने का वक्त गुजर चुका है। लेकिन अब भी शांति की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार हिस्सों कथित जनमत संग्रह कराया था। इसके बाद उन्हें रूस मं मिलाने की प्रक्रिया पूरी की गई। जिन इलाकों को रूस में शामिल कराया गया उनके नाम  लुहांस्क, दोनेत्स्क, खेरसान और जपोरीजिया हैं। लेकिन अब युद्ध के मैदान में यूक्रेन की सेना ने खेरसान पर फिर से नियंत्रण पाने के हमले तेज कर दिए हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को रूसी कब्जे वाले खेरसान इलाके को फिर से वापस लेने के लिए यूक्रेनी बलों ने तेज हमले किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेरसान का सैन्य अस्पताल घायल रूसी सैनिकों से भर गया है और वहां पर दवाओं की कमी हो रही है। वहीं दूसरी ओर, यूक्रेनी शहर बिला सेरक्वा में रूसी सेना ने ड्रोन हमले किए हैं। 

खेरसान में  यूक्रेनी सेना के हमलों के बीच रूसी सेना ने दोनेत्स्क के बचे हुए इलाकों पर कब्जा पाने के लिए बुधवार को तेज हमले किए। रूसी सेना के निशाने पर अब आठ कस्बे और गांव हैं। 
विज्ञापन


हाल ही में रूसी संसद के दोनों सदनों ने चारों यूक्रेनी क्षेत्रों के रूस में विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद संसद द्वारा पारित प्रस्ताव को राष्ट्रपति पुतिन को भेजा गया। पुलिस के हस्ताक्षर के बाद रूसी सरकार ने चारों हिस्सों के रूस में शामिल होने की अधिसूचना जारी की। 
विज्ञापन


इन चारों हिस्सों में 23 से 27 सितंबर तक जनमत संग्रह कराया गया था। जिसमें ज्यादा लोगों ने रूस के साथ जाने के लिए मतदान किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें