रूस ने एक बार फिर यूक्रेन के नागरिक इलाकों पर ड्रोन और बमों से हमला किया, जिसमें एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हुई। इसके अलावा रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर भी 20 ड्रोन और 31 गाइडेड बमों से हमला किया।
रूस और यूक्रेन के बीच दिन-प्रतिदिन और घातक होता हुआ जा रहा है। इसी बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने युद्धविराम के घोषणा के बीच एक बार फिर यूक्रेन के नागरिक इलाकों को निशाना बनाते हुए सोमवार रात घातक ड्रोन हमले किए। अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र में हमले में एक 12 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक 6 साल का बच्चा भी शामिल है।
बता दें कि निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र के बाद रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर भी 20 ड्रोन और 31 गाइडेड बमों से हमला किया। इसके साथ ही राजधानी कीव के एक इलाके में एक रूसी ड्रोन के मलबे से आग भी लग गई।
पुतिन का युद्धविराम प्रस्ताव
यूक्रेन ने खारिज किया पुतिन का युद्धविराम प्रस्ताव
ट्रंप ने भी पुतिन की मंशा पर उठाए सवाल
रूस के लगातार हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पुतिन की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें संदेह है कि रूस बातचीत के बहाने धोखा देने की कोशिश कर रहा है। जबकि क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने आरोप लगाया कि यूक्रेन की सरकार पुतिन की युद्धविराम की पेशकश को गंभीरता से नहीं ले रही और वह साजिश कर रही है।