रूस और यूक्रेन के जारी तनाव के बीच एक बार फिर दोनों देश शांति वार्ता की तैयारी कर कर रहें है। यूक्रेन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह सोमवार को इस्तांबुल में रूस के साथ सीधी शांति वार्ता फिर से शुरू करने को तैयार है। यह जानकारी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार आंद्रेई यरमक ने दी। उन्होंने कहा कि बातचीत से पहले रूस को अपनी शांति प्रस्ताव से जुड़ा मसौदा यूक्रेन को देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम रचनात्मक बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन जरूरी है कि रूस अपनी स्थिति स्पष्ट करे। अभी चार दिन हैं, जो दस्तावेज भेजने के लिए पर्याप्त समय है।
'अपनी शर्ते साफ करे रूस'
ये भी पढ़ें:- Manipur: राहत शिविरों में हालात की राज्यपाल ने ली समीक्षा बैठक, बेघर लोगों की मदद तेज करने के दिए निर्देश
इससे पहले भी हुई थी वार्ता
गौरतलब है कि इससे पहले 16 मई को इस्तांबुल में तीन साल बाद दोनों देशों के बीच पहली सीधी वार्ता हुई थी। हालांकि कोई बड़ी सफलता नहीं मिली, लेकिन एक बड़ा कैदी आदान-प्रदान हुआ, जिसमें दोनों पक्षों ने 1000-1000 कैदी छोड़े। तुर्किये विदेश मंत्री फिदान ने इसे सकारात्मक संकेत बताया और कहा कि अगर वार्ता जारी रहती है, तो साल के अंत तक स्थायी शांति की उम्मीद की जा सकती है।