फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: जेलेंस्की बोले- अमेरिका के नेतृत्व वाली शांति वार्ता में हुई ठोस प्रगति, चुनौतियां बरकरार

Tue, 23 Dec 2025 02:46 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।

सार

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी नेतृत्व वाली शांति वार्ता में ठोस प्रगति हुई है, जिसमें कीव की अधिकांश मांगें शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्ष शायद हर चीज नहीं पा सकेंगे और कुछ मुद्दों पर अभी तैयार नहीं हैं। प्रस्तावित समझौते में 20-बिंदु योजना, सुरक्षा गारंटियां और यूरोपीय सेनाओं के माध्यम से यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रावधान हैं।
विज्ञापन
वोलोदिमीर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति - फोटो : X @ZelenskyyUa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी की अगुवाई में जारी शांति वार्ता में ठोस प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि रूस के साथ शांति समझौते के लिए अमेरिका की ओर से तैयार किए गए प्रारंभिक प्रस्तावों में कीव की कई मांगें शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि करीब चार साल से जारी इस युद्ध में दोनों पक्ष शायद हर चीन नहीं पा सकेंगे, जो वे इस समझौते में चाहते हैं। 
विज्ञापन


जेलेंस्की ने कहा, कुल मिलाकर इस चरण में यह काफी ठोस लगता है। यह बात उन्होंने उन हाल की बैठकों को लेकर कहा, जिनमें अमेरिकी अधिकारी पड़ोसी देशों को समझौते की दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे थे। 

ये भी पढ़ें: 'बांग्लादेश में समय पर ही होंगे आम चुनाव', सरकार के मुख्य सलाहकार यूनुस ने अमेरिका को दी जानकारी
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से कहा, कुछ चीजों के लिए हम शायद तैयार नहीं हैं और मुझे यकीन है कि कुछ चीजों के लिए रूस भी तैयार नहीं है। 
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप महीनों से शांति समझौते के लिए दबाव डाल रहे हैं। हालांकि, मॉस्को और कीव की मांगें आपस में टकरा रही हैं, जिसके कारण वार्ताओं में बाधाएं आई हैं। लेकिन अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने रविवार को कहा कि उन्होंने फ्लोरिडा में यूक्रेनी और यूरोपीय प्रतिनिधियों के साथ 'उत्पादक और रचनात्मक' बातचीत की।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के विशेष दूत बनकर कोलंबो पहुंचे एस जयशंकर, आज करेंगे श्रीलंकाई नेतृत्व से मुलाकात
विज्ञापन


जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की लगभग 90 फीसदी मांगें मसौदा समझौतों में शामिल की गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित समझौते की रीढ़ 20-बिंदु योजना है। इसके अलावा, यूक्रेन, यूरोपीय देशों और अमेरिका के बीच सुरक्षा गारंटी पर एक मसौदा दस्तावेज है और अमेरिका की ओर से यूक्रेन को दी गई द्विपक्षीय सुरक्षा गारंटी पर एक अलग दस्तावेज भी है।

जेलेंस्की ने कुछ मुख्य बिंदुओं का जिक्र किया- यूक्रेनी सेना की संख्या शांति के समय आठ लाख बनी रहेगी; यूरोपीय संघ की सदस्यता और फ्रांस और ब्रिटेन के नेतृत्व में यूरोपीय सेनाएं और वाशिंगटन यूक्रेन की हवा, जमीन और समुद्र में सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें