यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि पुतिन की योजना के अनुसार सब कुछ नहीं होने देना चाहिए। एक स्वतंत्र देश के रूप में हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते। हमारे बिना कोई भी समझौता हमें मान्य नहीं होगा। मैं अपने साझेदारों को बहुत स्पष्ट रूप से बताता हूं कि यूक्रेन के बारे में कोई भी द्विपक्षीय वार्ता हम स्वीकार नहीं करेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई फोन कॉल को लेकर यूक्रेन ने जवाब दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि हम यूक्रेन के बारे में किसी भी समझौते को स्वीकार नहीं करेंगे। जिसमें हमें बातचीत में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि पुतिन की योजना के अनुसार सब कुछ नहीं होने देना चाहिए। एक स्वतंत्र देश के रूप में, हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते। हमारे बिना कोई भी समझौता हमें मान्य नहीं होगा। मैं अपने साझेदारों को बहुत स्पष्ट रूप से बताता हूं कि यूक्रेन के बारे में कोई भी द्विपक्षीय वार्ता हम स्वीकार नहीं करेंगे।
रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की थी। इसमें दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर सहमति बनी थी। ट्रंप ने पुतिन के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा था हमने तय किया है कि दोनों देश आपसी हितों को ध्यान में रखते हुए मिलकर काम करेंगे। पुतिन के साथ बातचीत को सार्थक बताते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री मार्को रुबियो, सीआईए के निदेशक जॉन रैटक्लिफ, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से वार्ता का नेतृत्व करने के लिए कहा है। वार्ता के दौरान पुतिन ने ट्रंप को रूस आने के लिए आमंत्रित भी किया।
विज्ञापन
जेलेंस्की को भी मिलाया गया था फोन
पुतिन के बाद ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बात की थी। इसके बाद जेलेंस्की ने कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शांति, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग पर दस्तावेज तैयार करने के लिए चर्चा हुई। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप से हुई बातचीत के बारे में पोस्ट भी किया। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने उन्हें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी बातचीत के बारे में भी बताया।