फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine: राजधानी कीव पर रूसी हमले में नौ की मौत, दक्षिण अफ्रीकी दौरा बीच में छोड़कर यूक्रेन लौटे जेलेंस्की

Thu, 24 Apr 2025 02:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

कीव के मिलिट्री प्रशासन ने बताया कि रूस ने ड्रोन्स और बैलिस्टिक मिसाइलों से कीव पर हमला किया। 45 ड्रोन्स का पता चला है। हालांकि सही आंकड़ा बाद में अपडेट किया जाएगा। हमले में घायल 42 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की गुरुवार को अपना दक्षिण अफ्रीकी दौरा बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौट आए। रूस द्वारा राजधानी कीव पर किए गए हमले के चलते जेलेंस्की ने दौरे के बीच से ही वापस लौटने का फैसला किया। रूस के राजधानी कीव पर हमले में नौ लोगों की मौत हुई है और 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इससे पहले राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक टेलीग्राम पोस्ट में लिखा था कि राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से मुलाकात के बाद वे वापस लौट जाएंगे। 
विज्ञापन


युद्धविराम समझौते पर नहीं बन पा रही सहमति
युद्धविराम के लिए दक्षिण अफ्रीका का समर्थन जुटाने के उद्देश्य से यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यह दौरा किया। रूस का कीव पर यह हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम समझौता अटक गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की पर क्रीमिया के मुद्दे पर युद्धविराम बातचीत को लंबा खींचने का आरोप लगाया। ट्रंप ने ये भी कहा कि युद्धविराम समझौते को लेकर रूस से बातचीत से ज्यादा जेलेंस्की से बात करना ज्यादा मुश्किल है। गौरतलब है कि जेलेंस्की क्रीमिया पर रूस का कब्जा मानने के तैयार नहीं हैं। 

ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: 'पाकिस्तान से इस्राइल जैसा बदला ले भारत'; पेंटागन के पूर्व अधिकारी बोले- अब कोई रास्ता नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रूस ने ड्रोन्स और बैलिस्टिक मिसाइलों से किया हमला
कीव के मिलिट्री प्रशासन ने बताया कि रूस ने ड्रोन्स और बैलिस्टिक मिसाइलों से कीव पर हमला किया। 45 ड्रोन्स का पता चला है। हालांकि सही आंकड़ा बाद में अपडेट किया जाएगा। हमले में घायल 42 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे के अंदर भी लोगों की तलाश की जा रही है। हमले में कीव की एक रिहायशी इमारत पूरी तरह से तबाह हो गई है। फिलहाल मलबा हटाने की कोशिश हो रही है। कई अन्य रिहायशी इमारतों में हमले के चलते आग लग गई। 

ये भी पढ़ें- Palestine: फलस्तीनी राष्ट्रपति ने हमास को खुलेआम दी गाली, इस्राइल ने आरोपों पर दिया जवाब

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें