फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन के राष्ट्रपति की पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

Tue, 16 Jun 2020 09:46 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमिर जेलेंस्की की पत्नी को कोरोना वायरस संक्रमण के साथ ही निमोनिया होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद वह कोविड—19 से संक्रमित विश्व की प्रथम महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं ।

विज्ञापन


जेलेंस्की के कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि प्रथम महिला ओलिना जेलेंस्का की हालत स्थिर है और राष्ट्रपति तथा उनके बच्चों की जांच रिपोर्ट में सोमवार को वायरस के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। जेलेंस्का (42) ने कहा कि शुक्रवार को उनकी जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उस दिन उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि अच्छा महसूस कर रही हैं और उपचार करा रही हैं और खुद को उन्होंने परिवार से पृथक कर लिया है ताकि अन्य सदस्यों को खतरा नहीं हो।

राष्ट्रपति की प्रवक्ता यूलिया मेंडल ने बताया कि जेलेंस्की भी 42 साल के हैं और उन्होंने अपने सीमित कर लिया है और कम ही लोगों से मिलते जुलते हैं । उन्होंने बातचीत और बैठक अब टेलीकांफ्रेंस के जरिए करना शुरू कर दिया है। हालांकि, वह लागातार अपने कार्यालय में जा रहे हैं क्योंकि उनके कुछ कामकाज कार्यालय से बाहर रह कर नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन


जेलेंस्का विश्व की उन कुछ प्रथम महिलाओं की सूची में शुमार हो गई हैं जो वायरस से संक्रमित हो चुकी हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने मई के अंत में धीरे-धीरे अपने यहां लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील देना शुरू कर दिया था और वहां सार्वजनिक परिवहन का परिचालन बहाल होने के साथ ही मॉल और जिम फिर से खुल गए हैं। यूक्रेन से सोमवार को कई देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की भी पुन: शुरुआत कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें