फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War: जेलेंस्की को यूरोप पर भरोसा नहीं? बोले- अमेरिका ने सैन्य मदद कम की तो रूस से जंग हार जाएगा यूक्रेन

Wed, 20 Nov 2024 10:02 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/वॉशिंगटन

सार

अमेरिका में रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से ही यूक्रेन को मिलने वाली सैन्य मदद पर संकट के बादल दिखने लगे हैं। दरअसल, ट्रंप कई मौकों पर रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करवाने की वकालत करते रहे हैं। ऐसे में जेलेंस्की ने मदद में कटौती की संभावना पर चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन
वोलोदिमीर जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सार्वजनिक तौर पर कबूल किया है कि अगर अमेरिका उसे भेजे जाने वाली सैन्य मदद को खत्म या कम करता है तो रूस के खिलाफ जंग में उसकी हार हो सकती है। जेलेंस्की ने एक अमेरिकी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में यह दो टूक बयान दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हम लड़ेंगे। हमारा खुद का भी उत्पादन है। लेकिन यह रूस के खिलाफ जंग के लिए काफी नहीं होगा और हमारे बचने के लिए तो बिल्कुल भी नहीं।" जेलेंस्की ने साफ कहा, "अगर वे (अमेरिका) फंडिंग बंद कर देते हैं तो मुझे लगता है कि हम हार जाएंगे।"

उन्होंने आगे कहा कि इस समय यूक्रेन और अमेरिका को एक रहने की सबसे ज्यादा जरूरत है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर जेलेंस्की ने कहा कि वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध खत्म करने के लिए प्रभावित कर सकते हैं, क्योंकि वे पुतिन से कहीं ज्यादा मजबूत हैं।
विज्ञापन


जेलेंस्की ने कहा, "पुतिन इस युद्ध को खत्म करना चाहते होंगे, लेकिन यह अमेरिका और कुछ अन्य पर निर्भर करता है। पुतिन अमेरिका के मुकाबले काफी कमजोर हैं।"

ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद से यूक्रेन में संशय की स्थिति
गौरतलब है कि अमेरिका में रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से ही यूक्रेन को मिलने वाली सैन्य मदद पर संकट के बादल दिखने लगे हैं। दरअसल, ट्रंप कई मौकों पर रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करवाने की वकालत करते रहे हैं। कुछ समय पहले ही कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ट्रंप इस युद्ध को खत्म करवाने के लिए पुतिन से बात करेंगे। हालांकि, इससे पहले वे यूक्रेन को भेजे जाने वाली अमेरिकी मदद को रोकेंगे। ट्रंप ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भी अमेरिकी नागरिकों की अरबों डॉलर के टैक्स को यूक्रेन को मदद के तौर पर दिए जाने के खिलाफ बयान दिया था। ऐसे में यूक्रेन में ट्रंप के रवैये को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें