फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine War: रूस के तेल ठिकानों पर यूक्रेन का ड्रोन हमला, लगी आग; कीव ने बढ़ाई अपनी मारक क्षमता

Sat, 30 May 2026 10:35 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।

सार

यूक्रेन के ड्रोन हमलों से शनिवार सुबह रूस की कई तेल सुविधाओं में आग लग गई, जिसे रूसी अधिकारियों ने ताजा हमला बताया है। रोस्तोव और क्रास्नोदार क्षेत्रों में तेल डिपो और टैंकर को नुकसान पहुंचा। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
ड्रोन हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के ड्रोन हमलों से शनिवार सुबह रूस की तेल सुविधाओं में आग लग गई। रूसी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसे मॉस्को के अहम तेल उद्योग पर किए गए ताजा हमलों में से एक माना जा रहा है।
विज्ञापन


रूस के रोस्तोव क्षेत्र के अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन के गिरे हुए मलबे से तगानरोग बंदरगाह में एक तेल डिपो और एक टैंकर में आग लग गई, जिससे नुकसान हुआ। वहीं, पड़ोसी क्रास्नोदार क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि इसी वजह से आर्माविर स्थित एक तेल डिपो में भी आग लग गई।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने क्या कहा?
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा, रूस के तेल उद्योग की एक और सुविधा तक पहुंच बनाई गई है-आर्माविर।  उन्होंने क्रास्नोदार में हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आर्माविर हमारी राज्य सीमा से 500 किलोमीटर दूर है। उन्होंने लिखा, हम सही तरीके से युद्ध को वापस वहीं ले जा रहे हैं, जहां से यह शुरू हुआ था।
विज्ञापन


मध्यम और लंबी दूरी की मारक क्षमता बढ़ा रहा यूक्रेन
यूक्रेन ने अपनी मध्यम और लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता का विस्तार किया है। इसके तहत वह रूस के चार साल पुराने आक्रमण का मुकाबला करने के लिए अपने देश में विकसित ड्रोन और मिसाइल तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है।

तेल ठिकानों को रोज बनाया जा रहा निशाना
रूस के उन तेल ठिकानों पर हमले अब लगभग रोज होने वाली घटनाएं बन गई हैं, जो इस आक्रमण के लिए धन जुटाने में अहम भूमिका निभाते हैं। दूसरी ओर, रूस ने अपनी लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल कर यूक्रेन के बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचाया है और उसके शहरों पर हमले किए हैं। 

ये भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के लिथियम पर चीन का कब्जा: 90% भंडार पर नियंत्रण, पर्यावरण और स्थानीय लोगों पर पड़ रहा बुरा असर
विज्ञापन


यूक्रेन की राजधानी कीव आगे और भारी बमबारी की आशंका के चलते तैयारियां कर रहा है। इसकी वजह यह है कि रूसी विदेश मंत्रालय ने इस सप्ताह कहा था कि कीव पर आगे 'व्यवस्थित हमले' किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें