फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: अब रूस ने अपना ली है यूक्रेन को अंधकार में डूबो देने की युद्ध रणनीति

Thu, 20 Oct 2022 05:04 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की कि रूसी मिसाइल हमलों में यूक्रेन के बिजली घरों को भारी क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर के बाद से यूक्रेन के 30 फीसदी बिजली घर तबाह कर दिए गए हैं...
विज्ञापन
Russia-Ukraine War: रूसी सेना के यूक्रेन में मिसाइल हमले - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के हालिया हमलों से यूक्रेन के इन्फ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान हुआ है। इस बीच मंगलवार को यह खबर आई कि रूस खोरसान इलाके से नागरिक आबादी को हटा रहा है। ये इलाका उस क्षेत्र से लगा है, जिसे हाल में रूस ने अपने देश में मिला लिया था। रूस की ताजा कार्रवाई को उस क्षेत्र में लड़ाई तेज होने का संकेत समझा गया है। इससे यूक्रेन में चिंता काफी बढ़ गई है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की कि रूसी मिसाइल हमलों में यूक्रेन के बिजली घरों को भारी क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर के बाद से यूक्रेन के 30 फीसदी बिजली घर तबाह कर दिए गए हैं। इस वजह से यूक्रेन के कई इलाकों के लोगों को रातें अंधकार में गुजारनी पड़ रही हैं।

स्थानीय पर्यवेक्षकों की राय है कि रूस ने इस महीने युद्ध की रणनीति बदल दी है। अब वह यूक्रेन के इंफ्रास्ट्रक्चर को मुख्य निशाना बना रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की उसने यूक्रेन की ऊर्जा प्रणालियों पर खास निशाने साधे हैं। मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इगोर कोनाशेन्कोव ने कहा कि मंगलवार को भी रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा केंद्रों पर हवाई हमले जारी रखे। साथ ही समुद्र ठिकानों से भी हथियार दागे गए। उन्होंने बताया कि हमलों के मौजूदा दौर में यूक्रेन के उन हथियार भंडारों को भी निशाना बनाया जा रहा है, जहां पश्चिमी देशों से भेजे गए हथियार और उपकरण रखे गए हैं।

इस बीच पश्चिमी मीडिया में यह दावा भी किया गया है कि इन हमलों के दौरान रूस ने ईरान में बने ड्रोन कमिकाजे का इस्तेमाल किया है। बताया जाता है कि इन ड्रोन से हुए हमलों में कम से कम आठ लोगों की जान गई है। लेकिन रूस ने ईरान निर्मित ड्रोन के इस्तेमाल की पुष्टि नहीं की है।

यूक्रेन की ऊर्जा कंपनी डीटीईके ने एक ताजा फेसबुक पोस्ट में कहा है कि राजधानी कीव और आसपास के इलाकों के लोगों को लंबे समय तक बिजली और पानी आपूर्ति में कटौती का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ने कहा- रूस की गोलाबारी से देस्नीयान्स्की जिले में महत्त्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर नष्ट हो गए हैं। इस कारण बिजली सप्लाई में रुकावट आई है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक यही हालत कई दूसरे इलाकों में भी है।

अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में बताया कि उसकी ने ड्निप्रो इलाके में हमले का शिकार हुए एक बिजली घर से धुआं उठता देखा। सीएनएन टीम ने कई इलाकों में बिजली न होने की पुष्टि की है। उसने बताया है कि इसकी वजह से कई अस्पतालों में भी इलाज ठप हो गया है। हमलों में बड़ी संख्या में लोगों के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

रूस ने उसकी मुख्य भूमि से क्राइमिया इलाके को जोड़ने वाले पुल पर हुए विस्फोट और उसकी एक तेल रिफाइनरी पर हुए मिसाइल हमले के बाद यूक्रेन पर हमलों की झड़ी लगाई है। युद्ध विश्लेषकों के मुताबिक फिलहाल रूस यूक्रेन के बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर को ध्वस्त कर देश की आम जिंदगी को ठप कर देने की रणनीति पर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें