फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: पहले पति संग खूनी जंग, अब यूक्रेन के ड्रोन से मुकाबला; रूस की सबसे रईस महिला का साम्राज्य संकट में

Sun, 09 Aug 2026 06:03 AM IST
शिवम गर्ग द न्यूयॉर्क टाइम्स, मॉस्को/बर्लिन।

सार

रूस की सबसे अमीर महिला तात्याना किम की ई-कॉमर्स कंपनी वाइल्डबेरीज यूक्रेन के ड्रोन हमलों के निशाने पर है। आखिर क्यों निशाने पर है वाइल्डबेरीज? कारोबार पर कितना असर पड़ा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
तात्याना किम का साम्राज्य तबाह - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वह सात बच्चों की मां हैं, कभी अंग्रेजी टीचर रहीं और फिर जब यूरोपीय कैटलॉग से कपड़े बेचना शुरू किया तो किस्मत पलट गई। तात्याना किम की ई-कॉमर्स कंपनी वाइल्डबेरीज ने  रूस में  अपना दबदबा बना लिया। उनके साम्राज्य का अंदाजा इसी से लगता है कि वह रशियन अमेजन कहलाती हैं। सबसे अमीर रूसी महिला को राष्ट्रपति पुतिन की सेना का साथ देने की सजा 49,000 करोड़ के नुकसान से चुकानी पड़ी है। उनका कारोबार यूक्रेन के ‘ऑपरेशन वाइल्डबेरीज’ का निशाना बन रहा है।

विज्ञापन


पति से खूनी शूटआउट जीत कारोबार को अकेले संभाला
तात्याना किम की कहानी में बारूद नया नहीं है। साल 2024 में जब उन्होंने क्रेमलिन यानी रूसी राष्ट्रपति भवन की मध्यस्थता से एक आउटडोर विज्ञापन कंपनी के साथ विलय किया, तो उनके पूर्व पति व्लादिस्लाव बकालचुक ने इसे कॉरपोरेट रेड करार दे डाला। विवाद इतना बढ़ा कि व्लादिस्लाव बाकायदा हथियारबंद चेचन लड़ाकों की फौज लेकर मॉस्को स्थित कंपनी के मुख्य दफ्तर पहुंच गया। रेड स्क्वायर के पास हुई इस खूनी गैंगवार में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 गंभीर रूप से घायल हुए। तात्याना ने यह खूनी शूटआउट को झेला, पति को तलाक दिया, उसे बिजनेस से बेदखल किया और अपने साम्राज्य पर अकेले कब्जा बनाए रखा।

यूक्रोप्स का सफाया करने वाला ड्रोन
तात्याना अपनी कंपनी को अमेजन या अलीबाबा जैसा सामान्य प्लेटफॉर्म कहती हैं, लेकिन पड़ताल में पता चला कि इस पर एफपीवी ड्रोन्स और फाइबर-ऑप्टिक केबल बिकते हैं। एक यूजर ने इसे यूक्रोप्स (यूक्रेनी सैनिकों के लिए अपशब्द) का सफाया करने वाला ड्रोन बताया।
विज्ञापन


जेलेंस्की का दांव, तात्याना की दोहरी मुसीबत
जेलेंस्की का मकसद युद्ध की आग को आम घरों तक पहुंचाकर पुतिन पर दबाव बनाना है। वहीं, तात्याना अपनी सप्लाई चेन छोटे हिस्सों में बांटकर उन्हें बचाने और 80,000 से अधिक छोटे विक्रेताओं को स्वैच्छिक मुआवजा देने में जुटी हैं। लेकिन कारोबार हाथ से निकल रहा है।

23 हब स्वाहा, 33% स्पेस खत्म, नौकरी छोड़ रहे लोग

  • तात्याना के लिए असली चुनौती जेलेंस्की के ड्रोन्स बने हैं। जुलाई मध्य से अब तक कंपनी के 23 लॉजिस्टिक सेंटर तबाह किए जा चुके हैं।
  • डाटा इनसाइट के मुताबिक, कंपनी का 33% वेयरहाउस स्पेस खत्म हो चुका है। 480 अरब रूबल (49,000 करोड़ रुपये) का सामान जल चुका है।
  • हमलों में 9 कर्मचारी मर चुके हैं। कई ने लगातार धमाकों के बाद खौफ में नौकरी ही छोड़ दी है।
  • एशिया से बोहो ज्वैलरी बेचने वाली कैटेरिना कोर्डिक के 2,000 में से सिर्फ 100 सामान बचे हैं। सदमे में उन्हें मनोचिकित्सक का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें