फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: ब्रिटेन का बड़ा फैसला, MATV का ब्रॉडकास्ट लाइसेंस रद्द; भारतीय डायस्पोरा चैनल का प्रसारण तुरंत हुआ बंद

Sun, 08 Feb 2026 07:35 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटेन की मीडिया नियामक संस्था ऑफकॉम ने भारतीय डायस्पोरा पर केंद्रित एमएटीवी के ब्रॉडकास्ट लाइसेंस रद्द कर दिए। चैनल को तुरंत ऑफ एयर कर दिया गया। एमबीसीएल ने नियमों का पालन नहीं किया।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics/Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में मीडिया की निगरानी करने वाले स्वतंत्र निकाय ऑफिस ऑफ कम्यूनिकेशंस (OFCOM) ने भारतीय डायस्पोरा पर केंद्रित टीवी चैनल एमएटीवी के ब्रॉडकास्ट लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। चैनल को तुरंत ऑफ एयर कर दिया गया है। यह कदम नियमों के उल्लंघन के कारण उठाया गया।

विज्ञापन


जांच के निष्कर्ष
ऑफकॉम की अगस्त 2024 से चल रही जांच में पाया गया कि लाइसेंस मिडलसेक्स ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमबीसीएल) के पास गलत तरीके से रखे गए थे। एमएटीवी नेशनल और एमएटीवी म्यूजिक दोनों लाइसेंस एमबीसीएल के नाम पर थे।

  • एमएटीवी नेशनल: सैटेलाइट चैनल जो हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, गुजराती और पंजाबी में भारतीय कार्यक्रम प्रसारित करता था।
  • MATV म्यूजिक: सैटेलाइट चैनल जो फिलहाल निष्क्रिय था। इसमें प्रसारण कभी नहीं हुआ, इसके पास केवल लाइसेंस था।

ऑफकॉम का कहना है कि ब्रॉडकास्ट लाइसेंस धारक को अपने चैनल पर संपादकीय नियंत्रण होना चाहिए। हमारी जांच में पाया गया कि एमबीसीएल के पास एमएटीवी की सामग्री पर ऐसा नियंत्रण नहीं था। इसलिए ये सेवाएं कानूनी आवश्यकताओं के अनुसार प्रसारित नहीं हो रही थीं। अधिक समय देने के बावजूद एमबीसीएल ने नियमों का पालन नहीं किया, इसलिए ऑफकॉम ने लाइसेंस रद्द कर दिए।

राजनीतिक संबंधों का हवाला
जांच में यह भी सामने आया कि लाइसेंस के लिए नामित संपर्क व्यक्ति कुलदीप सिंह शेखावत एक समय में ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी (यूके) के अध्यक्ष भी थे। ऑफकॉम ने कहा कि कोई व्यक्ति उस संस्था को नियंत्रित नहीं कर सकता जिसका उद्देश्य पूरी तरह या मुख्य रूप से राजनीतिक हो।

विज्ञापन
विज्ञापन


एमएटीवी के पक्षकर कुलदीप सिंह शेखावत ने कहा कि ऑफकॉम का निर्णय राजनीतिक प्रेरित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें