फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-UK Trade: भारत से PET प्लास्टिक आयात पर ब्रिटेन जारी रखेगा टैक्स; TRA ने की सिफारिश

Sat, 31 May 2025 11:14 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटेन की ट्रेड रेमेडीज़ अथॉरिटी (TRA) ने कहा है कि भारत से सस्ती सब्सिडी वाली PET की सप्लाई फिर से बढ़ सकती है अगर एंटी-सब्सिडी शुल्क हटाया गया। इससे यूके की घरेलू इंडस्ट्री को नुकसान होगा। इसलिए शुल्क दर 0% से 13.8% तक बनी रहेगी। अंतिम फैसला 13 जून के बाद होगा।

विज्ञापन
भारत-ब्रिटेन - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की ट्रेड रेमेडीज अथॉरिटी (टीआरए) ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट में सुझाव दिया है कि भारत से आयात किए जाने वाले पॉलीइथिलीन टेरेफ्थेलेट (पीईटी) पर लगाया गया एंटी-सब्सिडी शुल्क अगले पांच वर्षों तक और जारी रखा जाए। यह प्लास्टिक खाद्य और पेय पैकिंग, जैसे बोतल और कंटेनर में उपयोग होता है।

विज्ञापन


बता दें कि यह समीक्षा जुलाई 2024 में शुरू की गई थी, जिसमें पाया गया कि यदि यह शुल्क हटाया गया, तो भारत से सब्सिडी वाली सस्ती पीईटी की सप्लाई फिर शुरू हो सकती है, जिससे ब्रिटेन की घरेलू पीईटी इंडस्ट्री को नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें:- गाजा में शांति समझौते पर रार: यूएस प्रस्ताव पर हमास ने रखी शर्तें, बंधकों के बदले कैदी और सैन्य वापसी की मांग

'यह कदम यूके की आर्थिक हित में'

विज्ञापन

हालांकि इसको लेकर टीआरए ने यह भी कहा कि यह कदम यूके की आर्थिक हित में है। फिलहाल शुल्क दर 0% से 13.8% तक है, जिसे अगस्त 2029 तक जारी रखने की सिफारिश की गई है। वहीं जांच में यह भी पाया गया कि हालांकि 2023 में भारत से PET का आयात सिर्फ 24 टन ही था, लेकिन EU द्वारा पहले पहचानी गई सब्सिडी योजनाएं अब भी जारी हैं और उनका प्रभाव आगे भी रहने की संभावना है।
 

ये भी पढ़ें:- हाफिज सईद के करीबी का दावा: बांग्लादेश में सरकार विरोधी आंदोलन में निभाई अहम भूमिका, 1971 का लिया बदला

विज्ञापन


पीईटी इंडस्ट्री अभी भी संकट में

टीआरए के मुताबिक, यूके की पीईटी इंडस्ट्री अभी भी कम बिक्री, घटती उत्पादन क्षमता और संयंत्रों के अधूरे उपयोग की वजह से संकट में है। अब 13 जून तक सभी हितधारक इस रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। इसके बाद TRA अंतिम सिफारिश ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स को सौंपेगा। गौरतलब है कि ब्रेक्जिट से पहले ये जांच EU आयोग करता था, लेकिन अब TRA ब्रिटेन के व्यापार हितों के अनुसार पुराने ईयू नियमों की समीक्षा कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें