जॉनसन आगे की उस योजना की घोषणा करने वाले हैं कि कैसे ब्रिटेन बंद में कुछ राहत के उपायों को शुरू कर सकता है। खासतौर पर सामाजिक दूरी के इस युग में थम चुकी अर्थव्यवस्था और स्कूलों को कैसे खोला जाए।
इस बात की भी अटकलें हैं कि जॉनसन आयरलैंड को छोड़कर ब्रिटेन आने वाले सभी यात्रियों के लिये 14 दिन के अनिवार्य पृथक-वास की घोषणा करेंगे जिसका मकसद महामारी के प्रसार को रोकना है। पृथक-वास को लेकर किसी भी तरह की घोषणा ब्रिटेन वासियों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की योजनाओं पर पानी फेर सकती है और विमानन उद्योग के लिए यह बड़ा झटका साबित होगा।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अब ‘स्टे होम’ नारे की जगह ‘स्टे अलर्ट’ का इस्तेमाल करने की तैयारी में हैं। हालांकि, स्कॉटलैंड इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। स्कॉटलैंड में 28 मई तक लॉकडाउन और बढ़ाया गया है। स्टे अलर्ट का मतलब होगा कि जितना हो सके आप अपने घर में ही रहें, लेकिन अगर बाहर जाते हैं तो सामाजिक दूरी और हाथ धोने जैसे निर्देशों का पालन करें।