शुरुआती दो खुराकों से मिलने वाली सुरक्षा जल्दी हो जाती है कमजोर
अध्ययन में यह भी सामने आया है कि ओमिक्रॉन से गंभीर संक्रमण के खिलाफ टीके क शुरुआती दो खुराकों से मिलने वाली सुरक्षा कुछ महीनों में ही हल्की हो जाती है। केवल दो खुराकें लगवाने के तीन महीने बाद गंभीर संक्रमण के खिलाफ मिलने वाली सुरक्षा 70 फीसदी तक तथा छह महीने बाद और 50 फीसदी तक कम हो जाती है। ब्रिटेन में कोरोना के मामले रिकॉर्ड रफ्तार से बढ़े हैं और यहां टीके की चौथी खुराक देने के प्रस्ताव चर्चा हो रही थी, जिसे यह आंकड़े सामने आने के बाद स्थगित कर दिया गया है।
कोरोना टीके की चौथी खुराक दिए जाने की अभी कोई जरूरत नहीं
वर्तमान आंकड़े बताते हैं कि बूस्टर खुराक गंभीर संक्रमण के खिलाफ उच्च स्तर की सुरक्षा उपलब्ध करा रही है। इसलिए यूके की टीकाकरण और प्रतिरक्षाकरण पर संयुक्त समिति (जेसीवाई) ने फैसला लिया है कि दूसरी बूस्टर खुराक लाने की अभी कोई जरूरत नहीं है। हालांकि, समिति इसकी समीक्षा करती रहेगी। जेसीवाई के अध्यक्ष प्रो. वेई शेन लिम ने कहा कि हमने अभी टीके की दूसरी बूस्टर खुराक लाने का प्रस्ताव टाल दिया है, लेकिन भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए इसकी समीक्षा लगातार जारी रहेगी।
शुक्रवार को मिले डेढ़ लाख से ज्यादा नए मामले, हालात बहुत गंभीर
उन्होंने कहा कि आंकड़े बहुत प्रोत्साहित करने वाले हैं और बूस्टर खुराक के महत्व को रेखांकित करने वाले हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट इस समय पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है, ऐसे में मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वह टीके की बूस्टर खुराक लेने के लिए आगे हैं। अगर आपने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है तो शुरुआती दो खुराकें जल्द से जल्द लगवाएं। ब्रिटेन में इस समय कोरोना के मामले बहुत तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को यहां कोरोना संक्रमण के एक लाख 78 हजार 250 नए मामले दर्ज किए गए थे।