फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 की जांच के लिए नया तरीका, 90 मिनट में परिणाम, सटीकता भी बेहतर

Fri, 18 Sep 2020 08:55 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

ब्रिटेन के एक अध्ययन में कहा गया है कि कोरोना वायरस की जांच के लिए विकसित की गई एक नई स्मॉल बॉक्स रैपिड टेस्ट डिवाइस अधिक सटीक परिणाम देने में सक्षम पाई गई है। यह डिवाइस 90 मिनट के अंदर परिणाम बता देती है। अध्ययन में इस डिवाइस ने बहुत कम गलत निगेटिव और शून्य गलत पॉजिटिव रिपोर्ट दीं।

विज्ञापन


इस डिवाइस के माध्यम से जांच को मोबाइल फोन से भी छोटी कार्ट्रिज में किया जा सकता है और इसके लिए किसी लैबोरेटरी की आवश्यकता भी नहीं है। जांच की इस विधि का फिलहाल लंदन के आठ अस्पतालों में किया जा रहा है। इम्पीरियल कॉलेज के अनुसार ब्रिटिश सरकार ने 58 लाख टेस्ट किट का ऑर्डर दिया है।


यह अध्ययन लंदन के इम्पीरियल कॉलेज के वैज्ञानिकों ने किया है। यह अध्ययन लैंसेंट माइक्रोब में प्रकाशित हुआ है। इस डिवाइस से राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के 386 कर्मचारियों और मरीजों की जांच की गई थी। जांच में 94 फीसदी संवेदनशीलता (सेंसिटिविटी) और 100 फीसदी विशिष्टता (स्पेसिफिसिटी) सामने आई।
विज्ञापन


इम्पीरियल कॉलेज में संक्रामक रोग विभाग के प्रोफेसर ग्राहम कूक ने कहा कि ये परिणाम बताते हैं कि इस जांच की सटीकता की तुलना मानक लैब जांच से की जा सकती है।  इस डिवाइस से बिना किसी तरह का सैंपल जुटाए मरीज के बेड पर ही उसकी कोरोना जांच की जा सकती है। ग्राहम कूक इस अध्ययन के मुख्य लेखक हैं।  

ब्रिटेन में स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन और सख्त किया गया

ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर सरकार ने इंग्लैंड के उत्तरी हिस्सों में स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन की पाबंदियों को शुक्रवार को और सख्त कर दिया।इंग्लैंड के नार्थ वेस्ट, मिडलैंड्स और वेस्ट यॉर्कशायर क्षेत्रों में एक-दूसरे परिवारों के मिलने-जुलने पर, बार व रेस्तरां में पाबंदियां और सख्त कर दी गईं। ये अगले मंगलवार से प्रभावी होंगी।दरअसल, ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने चेतावनी दी थी कि इसके संक्रमण सर्वेक्षण में यह पाया गया कि इंग्लैंड में एक दिन में कोविड-19 के 6,000 नये मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें