फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद को बोरिस सरकार में मुख्य सचिव की जिम्मेदारी

Fri, 26 Jul 2019 04:03 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Rishi Sunak - फोटो : rishisunak.com
विज्ञापन

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक को ट्रेजरी मिनिस्ट्री में मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। हैमशायर में पैदा हुए ऋषि रिचमंड (यॉर्क्स) से 2015 में सांसद चुने गए थे।

विज्ञापन


ऋषि पेशे से कारोबारी रहे हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उनके पिता एक डॉक्टर थे। अब जॉनसन के कैबिनेट में तीन भारतीय हैं। इससे पहले भारतवंशी प्रीति पटेल को गृहमंत्री का पद सौंपा गया था। जबकि आगरा में जन्मे आलोक शर्मा को आवास मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सात सितंबर 1967 में आगरा में जन्मे आलोक शर्मा 2010 में सांसद बने थे। 2016 में उन्हें एशिया और प्रशांत के लिए संसदीय अवर सचिव नियुक्त किया गया। 2017 से 2018 तक वह आवास मंत्री रहे। इसके बाद से वह रोजगार मंत्रालय संभाल रहे थे। 
विज्ञापन


इस्राइली सरकार के साथ गुप्त बैठकें करने के आरोप में टेरीजा मे की सरकार से इस्तीफा देने के लिए मजबूर हुईं प्रीति पटेल को नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा मंत्रिमंडल में वापस ले लिया गया है। इसी के साथ प्रीति ब्रिटेन की पहली भारतवंशी गृहमंत्री भी बन गई हैं। वह सरकार में प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के बाद तीसरे नंबर की मंत्री रहेंगी। 

प्रीति 2005 में नॉटिंगघम सीट के लिए चुनाव हार गई थीं, लेकिन 2010 में उन्होंने विटहैम सीट से चुनाव जीत लिया था। 2014 में वह ब्रिटेन की राजकोष सचिव नियुक्त हुई थीं। 2015 से 2016 तक वह अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए राज्य सचिव बनीं। प्रीति ने इस्राइल में छुट्टियों के दौरान यहूदी देश के नेताओं के साथ अनौपचारिक गुप्त बैठकों को लेकर विवाद बढ़ने पर इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें