फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन संकट: यूके की खुफिया एजेंसी के प्रमुख का दावा, लंबे समय से हमले की योजना बना रहे थे रूसी राष्ट्रपति पुतिन

Fri, 25 Feb 2022 07:59 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला करने के बीच यूके की खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने कहा है कि पुतिन लंबे समय से इस हमले की योजना बना रहे थे और वह गलत जानकारियां फैला कर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Ukraine Russia - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनाइटेड किंगडम (यूके) की गुप्त खुफिया सेवा (एमआई6) के प्रमुख रिचर्ड मूर ने यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर बड़ा दावा किया है। मूर ने एक ट्वीट में कहा कि अमेरिका और यूके की खुफिया एजेंसियों ने यूक्रेन के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की योजना का पर्दाफाश कर दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने रूस की ओर से  अपने आक्रमण को सही बताने के लिए उनके (पुतिन के) फर्जी ध्वज बनाने और फर्जी हमलों की योजना का खुलासा किया है। हमने यूक्रेन के नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों की हत्या करने की उनकी योजना का खुलासा किया है।

रिचर्ड मूर ने रूस की ओर से यूक्रेन पर किए गए हमले को अकारण और क्रूर बताते हुए कहा कि इसकी योजना लंबे समय से बनाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि रूस की ओर से अब कितनी भी बातें बना ली जाएं या गलत सूचनाएं दी जाएं, वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस तथ्य को छिपा नहीं सकता है। 
विज्ञापन


पूरे यूक्रेन पर कब्जा करना चाहता है रूस: ब्रिटिश रक्षा सचिव
ब्रिटेन के रक्षा सचिव बेन वालेस ने कहा है कि रूस पूरे यूक्रेन पर कब्जा करना चाहता है लेकिन उसकी सेना अभी तक ऐसा कर पाने में नाकाम रही है। रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर शुरू कर दिया था। वहीं, यूक्रेन ने दावा किया है कि हमारी सेना ने 1000 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें