फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: जहाज की जल आपूर्ति में खतरनाक बैक्टीरिया, स्थानांतरित किए जा रहे प्रवासी; ब्रेवरमैन पर बढ़ा दबाव

Sat, 12 Aug 2023 04:43 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

UK: ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन पर दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड में एक बड़े जहां में शरण चाहने वालों को रखने की योजना को लेकर दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
Suella Braverman, Bibby Stockholm - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन पर दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड में एक बड़े जहां में शरण चाहने वालों को रखने की योजना को लेकर दबाव बढ़ गया है। दरअसल, कुछ ही दिनों पहले प्रवासियों के पहले समूह को खतरनाक बैक्टीरिया के प्रकोप के कारण उन्हें वहां से हटाना पड़ा था। 

विज्ञापन


मानवाधिकार समूहों ने दीर्घकालिक आवास के रूप में बिब्बी स्टॉकहोम (डोरसेट के पोर्टलैंड में डॉक किया गया तैरता जहाज) की उपयुक्तता पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद इस सप्ताह की शुरुआत में प्रवासियों के लिए खोल दिया गया था। 

हालांकि, सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि करदाताओं द्वारा वित्त पोषित होटल के बढ़ते बिलों को आवास देने के लिए उनकी योजनाओं का एक बड़ा हिस्सा है, जबकि उनके शरण के दावों पर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन शुक्रवार को यह सामने आया कि पानी की आपूर्ति में लिजियोनेरेस रोग (एक प्रकार का निमोनिया) की वजह बनने वाला बैक्टीरिया पाया गया और सभी 39 प्रवासियों को वैकल्पिक आवास पर ले जाना पड़ा। 
विज्ञापन


ब्रिटेन के गृहमंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, बिब्बि स्टॉकहोम में रह रहे सभी शरण चाहने वालों (प्रवासियों) का स्वास्थ्य और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनको एहतियात के तौर पर (जहाज से) उतार दिया गया है और उन्हें वैकल्पिक आवास में ले जाया गया है। 

प्रवक्ता ने कहा, गृह मंत्रालय और हमारे कॉन्ट्रैक्टर्स डोरसेट काउंसिल की पर्यावरणीय स्वास्थ्य टीम, ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) और डोरसेट स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के सभी प्रोटोकॉल और सलाह का पालन कर रहे हैं। उनके साथ हम मिलकर काम कर रहे हैं। 
 
ब्रेवरमैन की कंजरवेटिव पार्टी सहित कई लोगों ने इसकी आलोचना की है और कुछ लोगों ने इसे 'तमाशा' करार दिया है। टोरी सांसद और पूर्व मंत्री टिम हॉटन ने 'द डेली टेलीग्राफ' से कहा, 'यह बहुत परेशान करने वाला है। यह एक तमाशा बनता जा रहा है। इसे गृह मंत्रालय बर्दाश्त नहीं कर सकता है।'

एक पूर्व कंजर्वेटिव सांसद स्कॉट बेंटन ने सोशल मीडिया पर इसे पूरी तरह से एक दिखावा बताया। उन्होंने ट्वीट किया, खुली सीमाओं का होना इतना बुरा नहीं है। लेकिन हम 39 अवैध प्रवासियों को एक नाव पर भी ठीक से नहीं ले जा सकते। बेंटन इस समय निर्दलीय सांसद भी हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें