फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: राजघराने के कर्मचारी ने प्रिंस हैरी के दावे को बताया झूठा, कहा- US में नहीं बसना चाहती थीं राजकुमारी डायना

Thu, 02 Feb 2023 04:43 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

राजघराने के कर्मचारी ने कहा, राजकुमारी, चार्ल्स से तलाक के बाद ब्रिटेन छोड़कर बाहर नहीं बसना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि प्रिंस ने ऐसा खुद ही मान लिया है कि उनकी मां तरह ही राजघराना छोड़कर जाना चाहती थीं। उनकी मां शाही परिवार की एक बड़ी समर्थक थीं। 
विज्ञापन
King Charles III, Prince Harry - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किंग चार्ल्स-तृतीय के सबसे छोटे बेटे प्रिंस हैरी के दावों पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। प्रिंस ब्रिटेन के राजघराने और अपनी मां राजकुमारी डायना पर सवाल उठाते रहे हैं। हैरी ने अपनी किताब में दावा किया था कि उनकी मां राजघराना और ब्रिटेन छोड़कर जाना चाहती थी। वहीं, राजघराने के कर्मचारी ने हैरी के दावों को गलत बताते हुए कहा कि वह गलतफहमी का शिकार हैं। 

विज्ञापन


राजघराने के कर्मचारी ने कहा, राजकुमारी, चार्ल्स से तलाक के बाद ब्रिटेन छोड़कर बाहर नहीं बसना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि प्रिंस ने ऐसा खुद ही मान लिया है कि उनकी मां तरह ही राजघराना छोड़कर जाना चाहती थीं। उनकी मां शाही परिवार की एक बड़ी समर्थक थीं। 

कर्मचारी ने आगे कहा, राजकुमारी ने हमेशा राजशाही का समर्थन किया और उन्हें एक शाही राजकुमारी होने पर गर्व था। यहां तक कि जब उनका निधन हुआ, तब भी वे वेल्स की राजकुमारी थीं।  
विज्ञापन


ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारी ने बताया कि राजकुमारी, हैरी और उनके भाई को साल में एक या दो बार छुट्टी पर कैलिफोर्निया के मालिबू लेकर जाती थीं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह देश छोड़कर वहां बसने वाली थीं। 

साल 2003 में एक लेखक ने दावा किया था कि राजकुमारी कैलिफोर्निया में अपना नया जीवन शुरू करेंगी। इसी दावे को प्रिंस ने सही ठहराया और बाद में अपनी किताब स्पेयर में कहा कि मां डायना कैलिफोर्निया के मालिबू में एक खूबसूरत घर लेने वाली थीं। घर के नक्शे का लेआउट भी तैयार था। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें