फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन : शाही ड्यूटी पर लौटीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय

Thu, 15 Apr 2021 12:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।

सार

  • प्रिंस फिलिफ के निधन के बाद ब्रिटेन में राष्ट्रीय शोक जारी, शनिवार को अंतिम संस्कार
विज्ञापन
महारानी एलिजाबेथ - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने पति एवं ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप के निधन के चार दिन बाद शाही दायित्वों का निर्वहन करने के लिए वापस लौट आई हैं।

विज्ञापन


हाल ही में 9 अप्रैल को प्रिंस फिलिप का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो चुका है। महारानी (94) शाही परिवार के प्रमुख सहायक अर्ल पील से भी मुलाकात की। पील ने लॉर्ड चैम्बरलेन के पद से सेवानिवृत्ति की औपचारिक घोषणा की है।

बता दें कि शाही राजकाज में लॉर्ड चैम्बरलेन सबसे वरिष्ठ अधिकारी का पद होता है। गत शुक्रवार को प्रिंस फिलिप के निधन के बाद से ब्रिटेन में राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है। अर्ल पील को प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार से जुड़ा कामकाज संभालना था जिसे ऑपरेशन फॉर्थ ब्रिज नाम दिया गया।
विज्ञापन


शाही परिवार के एक अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्य परिस्थितियों के हिसाब से उचित कामकाज करते रहेंगे। इस सप्ताहांत महारानी के बेटे प्रिंस एंड्रयू ने कहा कि उनके पिता के निधन से उनकी मां के जीवन में बहुत खालीपन आ गया है।

पूर्व एमआई-5 खुफिया प्रमुख बारोन पार्कर एक अप्रैल से नए लॉर्ड चेम्बरलेन होंगे और शनिवार को होने वाले अंतिम संस्कार का पूरा कार्यभार वही संभालेंगे। ब्रिटेन में लॉकडाउन के कारण शनिवार को प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में सिर्फ 30 लोग ही मौजूद रहेंगे।

हैरी और विलियम पर रहेंगी सबकी निगाहें
दिवंगत प्रिंस फिलिप के शनिवार को अंतिम संस्कार पर लोगों का ध्यान राष्ट्रीय शोक के बीच, युवराज विलियम और उनके भाई युवराज हैरी पर भी होगा। इस दौरान लोग यह देखने की कोशिश करेंगे कि प्रिंस हैरी और शाही परिवार के बीच सुलह का कोई संकेत है या नहीं। हैरी ने अपनी पत्नी मेगन के साथ पिछले साल मार्च में शाही दायित्वों का परित्याग कर दिया था और अपने बेटे आर्ची के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया चले गए थे। वे अमेरिका जाने के बाद फिलिप के अंतिम संस्कार के दौरान पहली बार शाही परिवार में मौजूद रहेंगे।

हवा में उड़कर ब्रिटेन पहुंचना चाहती हैं मेगन
डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल के करीबी सूत्र ने बताया कि मेगन प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहती थीं लेकिन प्रसव की तिथि बहुत नजदीक आ गई है।

मेगन चाहती हैं कि वे उड़कर ब्रिटेन पहुंच जाएं ताकि अपने पति की मदद कर सके लेकिन उन्हें यात्रा करने की सख्त मनाही है। अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि मेगन सभी पारिवारिक विवाद को दरकिनार करते हुए प्रिंस हैरी का साथ दे सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें