फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: ऋषि सुनक ने की भारत-इंग्लैंड वीक 2023 के समारोह की मेजबानी, कहा- पीएम मोदी के साथ विकास के लिए प्रतिबद्ध

Thu, 29 Jun 2023 04:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैं और पीएम मोदी 2030 के रोडमैप के साथ एक बड़ी प्रगति कर रहे हैं। हम दोनों सहमत हैं कि इस क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। हम वास्तव में एक महत्वाकांक्षी समझौता करना चाहते हैं, जिससे दोनों देशों को लाभ मिले।
विज्ञापन
Rishi Sunak - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने भारत-इंग्लैंड वीक 2023 के विशेष स्वागत समारोह की मेजबानी की। इस दौरान उन्होंने मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में ऋषि सुनक ने मैरीकॉम, शंकर महादेवन, जाकिर हुसैन और सोनम कपूर सहित कई हस्तियों से मुलाकात की। पीएम सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ कार्यक्रम में पहुंचे थे।

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैं और पीएम मोदी 2030 के रोडमैप के साथ एक बड़ी प्रगति कर रहे हैं। हम दोनों सहमत हैं कि इस क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। हम वास्तव में एक महत्वाकांक्षी समझौता करना चाहते हैं, जिससे दोनों देशों को लाभ मिले। हम दोनों चाहते हैं कि हम व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए नए अवसर लाएं। इंडिया ग्लोबल फोरम द्विपक्षीय संबंधों पर विचार-विमर्श करने के लिए मंत्रियों, नेताओं और व्यवसाय सहित अन्य जगत के लोगों को एक मंच प्रदान करता है। पांचवा वार्षिक कार्यक्रम यूके-इंडिया वीक शुक्रवार तक चला। समारोह में आईजीएफ संस्थापक मनोज लाडवा ने कहा कि हम सभी यहां अलग-अलग क्षेत्रों और पृष्ठभूमि से आए हैं। इसके बावजूद जो चीज हमें एकजुट करती है, वह है हमारा जुनून और योगदान

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें