ब्रिटेन के ऑनलाइन सुरक्षा अधिनियम के नवीनतम कार्यान्वयन चरण में ऑफकॉम ने मेटा के स्वामित्व वाली फेसबुक और इंस्टाग्राम और साथ ही रोब्लॉक्स, स्नैपचैट, बाइटडांस के टिकटॉक और अल्फाबेट के यूट्यूब को 30 अप्रैल तक यह दिखाने को कहा है कि वे आयु जांच को कैसे सख्त करेंगे।
ब्रिटेन के मीडिया और गोपनीयता नियामकों ने प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों से बच्चों को अपनी सेवाओं से दूर रखने के लिए और अधिक कदम उठाने की मांग की। उन्होंने चेताया कि कंपनियां अपने ही न्यूनतम आयु नियमों को लागू करने में विफल रही हैं। इन सोशल मीडिया कंपनियों में मेटा, टिकटॉक, स्नैप और यूट्यूब शामिल हैं, जिनकी बहुतायत सामग्री में अश्लीलता देखी जा रही है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में सख्त कानून लागू होने के बाद यह मांग जोर पकड़ ली है। ब्रिटेन सरकार 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ऐसे प्लेटफॉर्मों से प्रतिबंधित करने पर विचार कर रही है। ऑस्ट्रेलिया द्वारा उठाए गए कदमों के बाद ब्रिटेन में गोपनीयता नियामक ऑफकॉम और सूचना आयुक्त कार्यालय ने कहा कि वे एल्गोरिथम फीड्स को लेकर चिंतित हैं जो बच्चों को हानिकारक या व्यसनकारी सामग्री के संपर्क में लाते हैं।
बदलाव न हुआ तो ऑफकॉम कार्रवाई करेगा
ऑफकॉम की सीईओ मेलानी डॉवेस ने कहा, ये ऑनलाइन सेवाएं घर-घर में जानी-मानी हैं, लेकिन वे बच्चों की सुरक्षा को अपने उत्पादों के केंद्र में रखने में विफल रही हैं। उन्होंने कहा, यदि कंपनियों ने जल्द ही बदलाव नहीं किए तो ऑफकॉम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। आईसीओ ने इन प्लेटफार्मों को खुला पत्र जारी कर उनसे 13 वर्ष से कम आयु के लोगों को सेवाओं तक पहुंचने से रोकने के लिए आधुनिक, व्यवहार्य आयु-सुनिश्चितता उपकरणों को अपनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
30 अप्रैल तक बताएं, क्या कदम उठाएंगे
ब्रिटेन के ऑनलाइन सुरक्षा अधिनियम के नवीनतम कार्यान्वयन चरण में ऑफकॉम ने मेटा के स्वामित्व वाली फेसबुक और इंस्टाग्राम और साथ ही रोब्लॉक्स, स्नैपचैट, बाइटडांस के टिकटॉक और अल्फाबेट के यूट्यूब को 30 अप्रैल तक यह दिखाने को कहा है कि वे आयु जांच को कैसे सख्त करेंगे। उसने अजनबियों को बच्चों से संपर्क करने से रोकने और फीड को सुरक्षित बनाने तथा नाबालिगों पर नए उत्पादों का परीक्षण बंद करने संबंधी उपाय बनाने के निर्देश दिए हैं।