फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Keir Starmer: ब्रिटिश पीएम के लंदन वाले घर में लगी आग; आतंकी घटना के नजरिए से जांच, एक शख्स किया गया गिरफ्तार

Tue, 13 May 2025 11:47 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के लंदन वाले घर में आग लगने की घटना सामने आई है। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं घटना को संदिग्ध मानकर आतंकवाद विरोधी पुलिस भी जांच कर रही है। जबकि इस मामले में ब्रिटिश पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कीर स्टार्मर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के उत्तरी लंदन स्थित घर में सोमवार तड़के आग लग गई। पुलिस और दमकल विभाग इस मामले की जांच कर रहे हैं। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची, लेकिन घर का मुख्य दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना 12 मई को रात करीब 1:11 बजे हुई। लंदन फायर ब्रिगेड को एक मकान के बाहर आग लगने की सूचना मिली। तुरंत दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Mexico: मेयर पद की उम्मीदवार समेत चार की गोली मारकर हत्या, लाइव स्ट्रीमिंग में कैद हुई पूरी घटना

कहां हुआ हादसा?
उत्तरी लंदन के केन्टिश टाउन इलाके में हुई, जहां कीर स्टार्मर का निजी घर है। हालांकि अब वह प्रधानमंत्री होने के कारण 10 डाउनिंग स्ट्रीट में रहते हैं, लेकिन उनका यह निजी घर अभी भी उनके पास है।
विज्ञापन


किसी को नुकसान नहीं पहुंचा
हालांकि, इस आगजनी में कोई घायल नहीं हुआ। जबकि घर का आगे का दरवाजा जल गया और सड़क पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर क्षेत्र को घेर लिया है। मामले में एक पड़ोसी ने बताया कि उसने अचानक एक तेज धमाके की आवाज सुनी, जो किसी फायरबम जैसी लगी। ऐसा लगा जैसे कांच टूट गए हों।

आतंकवाद विरोधी पुलिस भी जांच में जुटी
इस मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। इसलिए आतंकवाद विरोधी पुलिस भी जांच में शामिल की गई है। पुलिस ने कहा कि वह आग लगने के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। वहीं ब्रिटेन की पुलिस ने प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के घर में आग लगाने के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Australia: आम चुनाव में जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कैबिनेट का शपथ ग्रहण, पहले दौरे पर इंडोनेशिया जाएंगे एल्बानीज

पुलिस और सरकार ने क्या दी प्रतिक्रिया?
मेट्रोपोलिटन पुलिस ने कहा कि उन्हें आग की जानकारी लंदन फायर ब्रिगेड से मिली और वह तुरंत मौके पर पहुंचे। वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से कहा गया कि पीएम कीर स्टार्मर आपातकालीन सेवाओं के त्वरित काम के लिए आभारी हैं, लेकिन चूंकि जांच जारी है, इसलिए वे इस पर फिलहाल कोई और टिप्पणी नहीं कर सकते।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें