फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurpurab Message: ब्रिटेन के PM सुनक ने किया अपनी पंजाबी भारतीय विरासत का जिक्र किया, गुरु पर्व पर कही यह बात

विज्ञापन
Rishi Sunak - फोटो : Social Media
विज्ञापन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोमवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर अपने कार्यालय ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ से एक संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने अपनी पंजाबी भारतीय विरासत का जिक्र किया। ऋषि सुनक (43) का जन्म ब्रिटेन में पूर्वी अफ्रीका से आए एक हिंदू पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके दादा-दादी का रिश्ता लुधियाना और विभाजन से पहले वर्तमान पाकिस्तान के गुजरांवाला से था।

विज्ञापन


उन्होंने अपने संदेश में ब्रिटेन में ब्रिटिश सिखों के अपार योगदान को गौरव और प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन, भारत और दुनिया भर में सिखों को गुरुपर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। आज हम सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की 554वीं जयंती मना रहे हैं। पंजाबी भारतीय विरासत के एक व्यक्ति के रूप में यह दिन मेरे लिए काफी खास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें