यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से गहरे संबंधों के खुलासे के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अमेरिका में तैनात राजदूत पीटर मैंडेलसन को बर्खास्त कर दिया। इस बात की जानकारी हाउस ऑफ कॉमन्स में विदेश मंत्रालय के मंत्री स्टीफन डाउटी ने दी।
अमेरिका में यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के मामले में चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी सिलसिले में अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भी एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। इसके तहत स्टार्मर ने अमेरिका में तैनात ब्रिटिश राजदूत पीटर मैंडेलसन को बर्खास्त कर दिया है। यह फैसला उस वक्त लिया गया जब पीटर मैंडेलसन और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के बीच हुई ईमेल पर बातचीत सार्वजनिक हुई।
विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
पीटर मैंडेलसन का विवादों से पुराना नाता
मैंडेलसन कोई नए विवादों में नहीं हैं। वे पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की सरकार में दो बार मंत्रिपद से इस्तीफा दे चुके हैं (1998 और 2001)। बाद में वे यूरोपीय यूनियन में कमिश्नर भी बने और फिर गॉर्डन ब्राउन की सरकार में लौटे। इतना ही नहीं एक समय में उन्होंने ट्रंप को दुनिया के लिए खतरा भी कहा था, जिसे बाद में उन्होंने इसे अपनी गलती बताया।
ये भी पढ़ें:- Nepal Gen-Z Protests: आंदोलन का चेहरा बने सुदन गुरुंग मीडिया के सामने भावुक हुए, प्रेस वार्ता के बीच हंगामा…
क्या है एपस्टीन का मामला, समझिए
गौरतलब है कि जेफ्री एपस्टीन एक करोड़पति फाइनेंसर था, जिस पर किशोरियों को यौन शोषण और यौन तस्करी में शामिल करने का आरोप था। 2019 में एपस्टीन को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मैनहटन जेल में मुकदमे का सामना करने से पहले उसने खुदकुशी कर ली।