फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: प्रिंस चार्ल्स-तृतीय की अगले साल ताजपोशी, पीएम ऋषि सुनक ने की अवकाश की घोषणा

Sun, 06 Nov 2022 05:35 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद सितंबर में सिंहासन पर बैठने वाले किंग चार्ल्स-तृतीय शनिवार 6 मई, 2023 को वेस्टमिंस्टर एब्बे (लंदन) में एक पारंपरिक समारोह में आधिकारिक रूप से ताज पहनाया जाएगा। 
विज्ञापन
ऋषि सुनक, प्रिंस चार्ल्स-तृतीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रविवार को किंग चार्ल्स- तृतीय के राज्याभिषेक के उपलक्ष में 2023 के लिए एक अतिरिक्त आधिकारिक अवकाश की घोषणा की है। 

विज्ञापन


महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद सितंबर में सिंहासन पर बैठने वाले किंग चार्ल्स-तृतीय शनिवार 6 मई, 2023 को वेस्टमिंस्टर एब्बे (लंदन) में एक पारंपरिक समारोह में आधिकारिक रूप से ताज पहनाया जाएगा। 

डाउनिंग स्ट्रीट ने घोषणा की कि इस ऐतिहासिक मौके के सम्मान में सोमवार 8 मई, 2023 को आधिकारिक अवकाश रहेगा। आधिकारिक अवकाश को ब्रिटेन में बैंक अवकाश के रूप में भी जाना जाता है। 
विज्ञापन


सुनक ने कहा कि 73 वर्षीय सम्राट का राज्याभिषेक हमारे देश के लिए एक अनूठा क्षण है। इस ऐतिहासिक मौके की मान्यता को लेकर मुझे अगले साल एक अतिरिक्त बैंक अवकाश की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। 

गौरतलब है कि किंग चार्ल्स-तृतीय की मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु 96 वर्ष की आयु में उनके स्कॉटिश हॉलिडे होम में हुई थी, उन्होंने 70 वर्षों में सबसे लंबे समय तक शासन करने का रिकॉर्ड बनाया था। 

2 जून, 1953 को महारानी के रूप में एलिजाबेथ का राज्याभिषेक सबसे पहले टेलीविजन पर दिखाया गया था और इसे राजशाही के आधुनिकीकरण में एक मील का पत्थर माना जाता है। यह एक ऐसा कदम था, जिसके बारे में कहा जाता है कि उनके पति प्रिंस फिलिप ने इसका जोरदार समर्थन किया था।

वेस्टमिंस्टर एब्बे के शाही संबंध व्यापक हैं, एलिजाबेथ की अंतिम संस्कार प्रक्रिया भी यहीं हुई थी और यह वह जगह भी है जहां चार्ल्स के बेटे और अब वारिस, प्रिंस विलियम ने अपनी पत्नी केट से शादी की थी। चार्ल्स न केवल यूनाइटेड किंगडम के राजा और देश के प्रमुख हैं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जमैका, न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी सहित 14 अन्य क्षेत्रों के भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें