फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Partygate Report: पार्टीगेट जांच रिपोर्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय के वर्क कल्चर पर सवाल उठाए गए

Wed, 25 May 2022 06:31 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर ब्रिटेन के सरकारी कार्यालयों में पार्टी करने का आरोप है। इस मामले को पार्टीगेट करार दिया गया है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान नियमों के उल्लंघन संबंधी जांच रिपोर्ट में शीर्ष पर बैठे लोगों समेत प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कार्यालय में नियमों के उल्लंघन की 'संस्कृति' को दोषी ठहराया गया है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारी सू ग्रे की यह बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट बुधवार को जारी की गई।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया, ऐसी संस्कृति के लिए 'वरिष्ठ नेतृत्वकारी दल... को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जिसने कार्यक्रमों को होने दिया, जिनका 'आयोजन नहीं होना चाहिए था।' ग्रे ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कार्यालय का हवाला देते हुए कहा कि नंबर-10 नेतृत्व करने और फैसले लेने के मामले में विफल रहा।

उन्होंने जॉनसन सरकार द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी बनाये रखने समेत अन्य नियमों के उल्लंघन के संबंध में 16 कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर जांच की। वहीं, एक अन्य पुलिस जांच में जॉनसन समेत 83 लोगों पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


पार्टीगेट का मामला सामने आने के बाद जॉनसन पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा था। उन्होंने इसके लिए खेद जताया लेकिन निजी स्तर पर कुछ भी गलत करने से इनकार किया था।

ग्रे की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अभियान 'हिलमैन' के अंतर्गत जांच शुरू की थी। पिछले सप्ताह पूरी हुई इस जांच के आधार पर 83 लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है, जिनमें प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, उनकी पत्नी कैरी जॉनसन और ब्रिटिश मंत्री ऋषि सुनक का नाम शामिल है।

गौरतलब है कि इन सभी पर कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर सरकारी कार्यालयों में पार्टी करने का आरोप है। इस मामले को पार्टीगेट करार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें