यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के ताजा दौर में यूनाइटेड किंगडम (यूके) ने पूर्व जिम्नास्ट व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित प्रेमिका और पुतिन की पूर्व पत्नी ल्युडमिला ओचेरेत्नाया को निशाना बनाया है। व्लादिमीर पुतिन और ल्यूडमिला का तलाक साल 2004 में हुआ था।
विज्ञापन
यूके की विदेश सचिव लिज ट्रस ने शुक्रवार को पुतिन के उन परिजनों और मित्रों के खिलाफ नए प्रतिबंधों का एलान किया, जिन्हें पुतिन ने वफादारी के बदले महत्वपूर्ण पद और संपत्ति दी हुई है।
इसे लेकर यूके के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पुतिन अपने परिवार, बचपन के मित्रों और कुछ चयनित कुलीनों के नेटवर्क पर निर्भर हैं। इन्हें पुतिन के शासन से फायता मिलता है। ट्रस ने कहा कि यूके उन लोगों पर प्रतिबंध लगाता रहेगा जो यूक्रेन पर पुतिन की आक्रामकता का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें सेवानिवृत्त जिम्नास्ट अलीना काबाएवा भी शामिल हैं। उन्हें पुतिन का बेहद करीबी माना जाता है। अलीना पुतिन के यूनाइटेड रूस के लि डिप्टी ड्यूमा रह चुकी हैं। इसके अलावा इगोर पुतिन को भी यूके ने निशाना बनाया है जो राष्ट्रपति के रिश्तेदार हैं।