फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: ब्रिटेन ने 'यात्रा के लिए बहुत खतरनाक' देशों की सूची में डाला पाकिस्तान, नागरिकों को जारी की एडवाइजरी

Sat, 13 Apr 2024 04:15 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

UK: ब्रिटेन के विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने पाकिस्तान को 'यात्रा के लिए बहुत खतरनाक देशों' की सूची में डाला है। एफसीडीओ ने अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी कर तूफान महामारी, भुखमरी और युद्धग्रस्त क्षेत्रों में जाने से मना किया है।
विज्ञापन
ब्रिटेन, पाकिस्तान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने पाकिस्तान को 'यात्रा के लिए बहुत खतरनाक देशों' की सूची में डाला है। ताजा रिपोर्ट में एफसीडीओ ने ब्रिटिश नागरिकों को एडवाइजरी जारी कर तूफान महामारी, भुखमरी और युद्धग्रस्त क्षेत्रों में जाने से मना किया है। प्रतिबंधित की सूची में अन्य 8 देश रूस, यूक्रेज, इस्त्राइल, ईरान, सूडान, लेबनान, बेलारूस व फलस्तीन हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा विदेश कार्यालय ने एक रेड लिस्ट भी जारी की है। इसमें ऐसे देश के क्षेत्रों को शामिल किया गया है जहां जब तक बहुत जरूरी न हो, यात्रा न करें। एडवाइजरी के मुताबिक, यदि कोई ब्रिटेन से बाहर जा रहा है, तो काली या लाल सूची अवश्य देख ले।

काली सूची में अब 24 देश
काली सूची में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बुर्किना फासो, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, चाड, हैती, इराक, इस्राइल, लेबनान, लीबिया, माली, नाइजर, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सोमालीलैंड, दक्षिण सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन शामिल हैं।
विज्ञापन


एक पाकिस्तानी प्रमुख समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों और आतंकवाद रोधी अभियानों में 1,524 लोगों की मौतें हुईं और 1,463 लोग घायल हुए। इसके अलावा कुल मृत्यु दर में पिछले छह साल में रिकॉर्ड उच्च स्तर पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें