फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: इंग्लिश चैनल को पार करते समय नाव पलटी, पांच की मौत; फ्रांस के समुद्री तट से ब्रिटेन जा रहे थे प्रवासी

Sun, 14 Jan 2024 11:06 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

UK: इंग्लिश चैनल को पार करते समय एक नाव पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब छोटी सी नाव पर करीब सत्तर अवैध प्रवासी सवार हो रहे थे।
विज्ञापन
इंग्लिश चैनल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस के समुद्री जल क्षेत्र में इंग्लिश चैनल को पार करते समय रविवार को एक नौका पलट गई। इसमें पांच अवैध प्रवासियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


फ्रांसीसी मीडिया की खबरों के मुताबिक, मेरेक्स समुद्र तट के पास हादसा उस वक्त हुआ, जब छोटी सी नौका में सत्तर लोग सवार होने का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान नौका पलट गई। हादसे के बाद तट पर गश्त कर रहे समुद्री जहाज ने पांच शवों को बरामद किया है। 

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बचाव अभियान के दौरान कई लोगों को पानी से निकाला गया। फ्रांसीसी तटरक्षक बल ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। फ्रांस के समुद्री प्रांत के एक प्रवक्ता ने बताया कि 32 लोगों को बचाया गया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर थी। जिसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हाइपोथर्मिया के लिए घटनास्थल पर ही उपचार दिया गया।
विज्ञापन


ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने जताया दुख
ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने इस घटना को 'हृदय विदारक' बताया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा, जब ये चीजें होती हैं और जीवन का नुकसान होता है तो दिल टूट जाता है। आप सोच सकते हैं कि यह कितनी भयावह घटना रही होगी। रात में इंग्लिश चैनल का पानी ठंडा रहा होगा। इसके बारे में सुनकर मेरा दिल टूट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें