फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK vs Israel: ब्रिटेन के इस कॉलेज में इस्राइली छात्रों के प्रवेश पर रोक, गाजा पर हमलों में तेजी के बाद फैसला

Mon, 15 Sep 2025 11:05 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।

सार

UK vs Israel: ब्रिटेन के प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज ने गाजा युद्ध के चलते इस्राइली छात्रों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस फैसले की इस्राइली सेना ने निंदा की है और इसे मित्र राष्ट्र के प्रति अपमानजनक कदम बताया है। 
विज्ञापन
रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट/रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के एक प्रतिष्ठित रक्षा कॉलेज ने इस्राइली छात्रों का प्रवेश रोकने का फैसला किया है। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। वहीं, इस्राइली सेना ने इसे 'अपमानजनक' कदम करार दिया है। 
विज्ञापन


लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज ब्रिटेन के सशस्त्र बलों और करीब पचास मित्र देशों को रक्षा और सुरक्षा की शिक्षा प्रदान करता है। यह कॉलेज ने अगले साल इस्राइली छात्रों को अपने पाठ्यक्रमों में शामिल नहीं करेगा। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने यह कदम इस्राइल सरकार की गाजा में सैन्य कार्रवाई को और तेज करने के फैसले के कारण उठाया है। मत्रालय ने कहा कि युद्ध को समाप्त करने के लिए तत्काल युद्धविराम, बंधकों की वापसी और गाजा में मदद बढ़ाने की आवश्यकता है। 

ये भी पढ़ें: 'गाजा में शांति तभी जब..', नेतन्याहू-रूबियो की हमास को दो टूक; US के विदेश मंत्री के दौरे से बढ़ा पारा
विज्ञापन

 
वहीं, इस्राइल के रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल आमिर बराम ने इस फैसले को ब्रिटेन की परंपरा के खिलाफ बताया और कहा कि यह मित्र राष्ट्र के प्रति अपमानजनक और भाईचारे को तोड़ने जैसा कदम है। बराम ने कहा कि यह फैसला राजनीतिक दबाव में लिया गया है और ब्रिटेन ने लोकतांत्रिक देश का साथ छोड़कर ऐसे देश के पक्ष में रुख अपनाया है, जो उसको खत्म करना चाहता है। 
विज्ञापन


इस रक्षा कॉलेज का नेतृत्व ब्रिटेन के एक कमांडेंट और सक्रिय व सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जाता है। इस्राइल-हमास युद्ध जैसे-जैसे आघे बढ़ रहा है और नागरिकों की मानवीय स्थित लगातार बिगड़ रही है, ब्रिटेन सहित पश्चिम देशों ने इस्राइल की सैन्य कार्रवाइयों की खुलकर आलोचना करनी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें