फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: लंदन में पूर्व शिक्षक को 12 साल की कैद, भारत में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के लिए किशोरों को देता था पैसा

Wed, 09 Aug 2023 05:40 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

Britain: लंदन के एक प्राथमिक स्कूल के पूर्व शिक्षक को 12 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। वह भारत में छोटे बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए किशोरों को भुगतान करने और निर्देश देने का दोषी पाया गया है। 
विज्ञापन
Matthew Smith - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन के एक प्राथमिक स्कूल के पूर्व शिक्षक को 12 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। वह भारत में छोटे बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए किशोरों को भुगतान करने और निर्देश देने का दोषी पाया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

दक्षिण लंदन के ईस्ट डलविच के रहने वाले मैथ्यू स्मिथ (35 वर्षीय) को ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) ने पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किया था। जांचकर्ताओं ने पाया था कि वह डार्क वेब पर दुर्व्यवहार की सामग्री साझा कर रहा था। अब उसे लंदन की साउथवार्क क्राउन कोर्ट में सजा सुनाई गई है। 

एनसीए के मुताबिक स्थिथ अपनी गिरफ्तारी के समय ऑनलाइन था और भारत में रहने वाले एक किशोर से बात कर रहा था और उसे पैसे के बदले एक छोटे बच्चे की यौन तस्वीरें भेजने के लिए कह रहा था। उसके कंप्यूटर पर डार्क वेब साइट्स और फोरम भी खुले थे, जो बाल यौन शोषण के लिए थे। 
 

अपराध एजेंसी की वरिष्ठ अधिकारी हेलेन डोरे ने कहा,'मैथ्यू स्मिथ एक अपराधी और मास्टर मैनिपुलेटर है, जिसने युवाओं कोबच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए मजबूर किया। वह लगातार बच्चों तक पहुंच हासिल करने के अवसरों की तलाश करता था। वह उनमें अपनी यौन रुचि को छिपाने में माहिर था। एक शिक्षक के रूप में उसने उस पर किए गए भरोसे के साथ विश्वासघात किया।'

हेलेन ने कहा, यह स्पष्ट है कि स्मिथ को पीड़ितों और उन्हें हुए नुकसान के लिए कोई सहानुभूति नहीं है। वह बच्चों के लिए एक वास्तविक जोखिम है। लेकिन अब सुनिश्चित किया गया है कि वह लंबा समय जेल में ही बिताएगा। एनसीए ने जोर देकर कहा कि स्मिथ ऑनलाइन और विदेशों में काम करने के लिए प्रतिबद्ध था। वह वैश्विक भागीदारों के साथ काम कर रहा था। बच्चों की सुरक्षा तय हो, इसके लिए स्मिथ जैसे अपराधियों को न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए। 

एजेंसी के जांचकर्ताओं ने चैट लॉग और वित्तीय लेनदेन की जांच की और यह साबित किया कि स्मिथ ने भारत में रहने वाले एक किशोर को बच्चों के यौन शोषण के लिए कुल 65,398 पाउंड का भुगतान किया था। चैट लॉग से पता चला था कि स्थिथ किशोरों को बच्चों के साथ यौन कृत्य करने का निर्देश देता था और उन्हें उदाहरण के रूप में लोगों के फोटो और वीडियो भेजता था। 
विज्ञापन

स्मिथ उन्हें सलाह भी देता था कि बच्चों से दोस्ती कैसे करें और उन्हें भरोसे में कैसे लें। उसने 2007-14 के बीच भार में अनाथालयों और गैर सरकारी संगठनों के साथ काम करते हुए काफी समय बिताया था और बाद में नेपाल में रहा था और एक स्कूल में काम किया था। जांचकर्ताओं को स्मिथ द्वारा भारत में काम करने के दौरान बच्चों के खिलाफ अपराध के सबूत मिले थे। एनसीए ने भारतीय अधिकारियों के साथ जानकारी साझी की और कहा वह पीड़ितों की पहचान करने और उनकी सुरक्षा के लिए उनके साथ काम करना जारी रखेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें